फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: MP Rajendra Aggarwals driver was chased and beaten, accused challaned for disturbing peace

Meerut: सांसद राजेंद्र अग्रवाल के ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आरोपी का शांतिभंग में चालान

Tue, 21 Nov 2023 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Nov 2023 12:02 AM IST
सार

मेरठ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के ड्राइवर को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। बताया गया कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
Meerut: MP Rajendra Aggarwals driver was chased and beaten, accused challaned for disturbing peace
सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में नई सड़क पर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल के चालक आकाश पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को बचाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में उसका चालान कर दिया। एक वाहन में साइड लगने पर हुए विवाद में यह हमला किया गया।

विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित कमालपुर गांव निवासी आकाश शर्मा पुत्र महेश चंद्र शर्मा करीब 15 वर्ष से सांसद राजेंद्र अग्रवाल की गाड़ी पर चालक हैं। नई सड़क पर रविवार रात अखिलेश अग्रवाल के यहां माता की चौकी का कार्यक्रम था। सांसद भी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी से उतरकर सांसद कार्यक्रम में चले गए। चालक आकाश गाड़ी साइड में लगा रहे थे। तभी किसी वाहन से टकराने पर अनुज नेगी नाम के व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। अनुज ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आकाश पर हमला कर दिया। उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आकाश को बचाया। आकाश ने फोन करके सांसद को मामले की जानकारी दी। सांसद कार्यक्रम से बाहर आए और मामले की जानकारी लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंच गई और अनुज नेगी को थाने ले आई। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अनुज नेगी का शांति भंग में चालान कर दिया।

सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल ने बताया कि आरोपी के माफी मांगने पर मामले में आगे कड़ी कार्रवाई नहीं कराई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी टकराने को लेकर मारपीट हो गई थी। मौके लोगों ने बीचबचाव करा दिया था। आरोपी नशे के हालत में थे। अनुज नेगी का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में आरोपी अनुज नेगी भी सांसद के यहां गाड़ी चालक था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed