फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: junior assistant Ankit Singh cheated with a call of pakistan and three cases have reaveled

Meerut News: पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल, कनिष्ठ सहायक को ठगा, सामने आए ये तीन बड़े मामले

Mon, 26 Dec 2022 04:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Dec 2022 04:11 PM IST
सार

Meerut News : पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई और कनिष्ठ सहायक के साथ ठगी हो गई। जिले में ये तीन बड़े मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Meerut: junior assistant Ankit Singh cheated with a call of pakistan and three cases have reaveled
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा निवासी पशुपालन विभाग हापुड़ में कनिष्ठ सहायक अंकित सिंह से पाकिस्तान नंबर से कॉल कर साइबर अपराधी ने हजारों की ठगी कर ली। पीड़ित ने लगभग 10 दिन पहले ऑनलाइन ऐप से लोन लिया था। पीड़ित ने एक हफ्ते के अंदर लोन के पैसे वापस कर दिए थे। दो दिन से पाकिस्तान के नंबरों से कॉल कर साइबर जालसाज अश्लील फोटो वीडियो से अटैच कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत की है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कंकरखेड़ा क्षेत्र के सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी निवासी अंकित सिंह ने शनिवार को थाने पर तहरीर दी। इसमें बताया कि कुछ दिन पूर्व वह किसी काम से बाहर गए थे। उनके ऑनलाइन खाते में कुछ दिक्कत आ गई थी। इसके बाद पीड़ित ने एक ऐप से लोन के लिए अप्लाई कर दिया था। कुछ देर बाद ही पीड़ित को लोन के नाम पर तीन कंपनियों से मैसेज आ गए थे। उन्हें नौ हजार रुपये दिए गए थे। पीड़ित ने एक सप्ताह के अंदर लोन के पैसे वापस कर दिए। आरोप है कि भुगतान करने के बावजूद उनके पास दो दिन से लगातार पाकिस्तान के नंबरों से कॉल आ रही है। ठग ने उनके फोटो को एक बच्ची और एक अश्लील वीडियो के साथ जोड़कर वायरल करने की धमकी दी है। साइबर अपराधी ने फोन कर खाते में पैसे डलवाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने जांच के लिए मामला साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन


विदेशों में बैठकर शिकार बना रहे साइबर ठग
साइबर सेल के मुताबिक, पाकिस्तान सहित अन्य देशों में बैठकर भी साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अगर आप भी ऐसी फर्जी केबीसी लॉटरी व्हाट्सएप मैसेज के चक्कर में पड़ें तो जैकपॉट किसी और का लगेगा और कीमत आप चुकाएंगे। एटीएम का पिन किसी भी कीमत पर न दें, क्योंकि कोई भी बैंक किसी से भी यह जानकारी नहीं मांगता। पहले भी पाकिस्तान से ठगी का नेटवर्क ऑपरेट करने के मामले मिलते रहे हैं। साइबर ठग इतने शातिर हैं कि पहचान छिपाने के लिए वे व्हाट्सएप काल करते हैं। साइबर सिक्योरिटी से जुड़े विशाल बताते हैं कि ऐसे मामलों में लंबी और तकनीकी जांच की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल तक यह भी पहुंचीं शिकायतें
केस - एक  

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर निवासी देव शर्मा ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर 544 रुपये का मैसेज आया। प्रोफाइल पिक्चर पर उनके दोस्त हर्षवर्धन कौशिक का फोटो लगा था। ठग ने मैसेज कर कहा कि मुझे कुछ रुपये की जरूरत है। मेरी माता की हार्ट सर्जरी हुई है। ठग ने खाते से पांच हजार रुपये डलवा लिए। पीड़ित ने साइबर सेल दफ्तर पहुंचकर ऑनलाइन ठगी की शिकायत की है। 

केस - दो  
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शाहजहां कॉलोनी निवासी शादाब साइबर ठगों से फर्जी तरीके से खाते से दो हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर सेल दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

केस - तीन 
बहसूमा क्षेत्र की माखन नगर निवासी मुनेश देवी ने बताया कि एक फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर उनके पुत्र अनुज से ठगो ने सामान भेजने और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 9.22 लाख रुपये ठग लिए। यह धनराशि अलग-अलग समय पर खाते से डलवाई गई। ठगी का एहसास हुआ तो पीड़ित ने एसपी क्राइम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी

फर्जी कॉल सेंटर मामला : फरार अनुज पुनिया की तलाश में दबिश जारी
शास्त्रीनगर के फर्जी कॉल सेंटर मामले में पुलिस और सर्विलांस की टीमों ने फरार अनुज पुनिया सहित पांच आरोपियों की तलाश में एनसीआर सहित अन्य जिलों में दबिश दी है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपी रंजन कुमार, मोहित और नारायण केला को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह आरोपी लंबे समय से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने और लड़कियों को एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु सहित छह राज्यों में इनके नेटवर्क का पता चला था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि फरार आरोपियों के पकड़ में आने के बाद इस नेटवर्क की अन्य गतिविधियां भी सामने आ सकेंगी।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed