{"_id":"629b53aaef838b598126ba81","slug":"meerut-in-laws-asked-for-dowry-before-marriage-threatened-to-burn-her-alive-if-she-refused-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शादी से पहले मांगा दहेज, इनकार करने पर दी जिंदा जलाने की धमकी, रिश्ता तोड़ थाने पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शादी से पहले मांगा दहेज, इनकार करने पर दी जिंदा जलाने की धमकी, रिश्ता तोड़ थाने पहुंची युवती
Sat, 04 Jun 2022 06:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Jun 2022 06:14 PM IST
सार
मेरठ में शादी से पहले ही मांगा दहेज, नहीं देने पर पेट्रोल डालकर दी जिंदा जलाने की धमकी भी दी। युवती ने शादी से इनकार कर दिया। शनिवार को युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार।
विज्ञापन
थाने पहुंची युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी होने से पहले ही लगातार दहेज की मांग कर रहे एक युवक को युवती ने रिश्ता तोड़कर सबक सिखाया। परंतु, अब युवक लगातार शादी करने के साथ दहेज लाने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि शादी न करने पर युवक पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दे रहा है। शनिवार को थाने पहुंची युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दौराला थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी महावीर ने अपनी बेटी भारती का मवाना थाना क्षेत्र के मीवा गांव निवासी एक युवत से तय हुई थी। आरोप है कि शादी तय होने के बाद ही युवक ने दहेज में इनफील्ड बाइक व लाखों रुपये की मांग की। इस पर भारती ने विरोध करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
विज्ञापन
युवती के शादी से इंकार करने पर युवक ने भारती को शादी ना करने व दहेज ना लाने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। इससे पीड़िता व उसके परिवार में दहशत का माहौल उत्पन हो गया।
शनिवार को युवती दौराला थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। भारती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।