फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: In Karnaval, a dispute was going on in the couple for many days, the married woman hanged herself

MEERUT: विवाहिता को इस हालत में देख पड़ोसियों की निकल गई चीख, परिजनों में मचा हड़कंप, जानें- पूरा मामला

Wed, 05 Oct 2022 03:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 03:45 PM IST
सार

विवाहिता को इस हालत में देखकर पड़ोसियों की भी चीख निकल गई। वहीं परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Meerut: In Karnaval, a dispute was going on in the couple for many days, the married woman hanged herself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में सरूरपुर के कस्बा करनावल में कई दिनों से दंपती के बीच चले आ रहे विवाद के बीच विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


करनावल निवासी मोनू पुत्र धर्मवीर का अपनी पत्नी आरती से कई दिनों से विवाद चल रहा था। तीन दिन पूर्व दोनों शिकायत करने थाने पहुंचे थे। दरोगा ने हड़काकर उन्हें भगा दिया था। थाने से आने के बाद से महिला अवसाद में चल रही थी। मंगलवार शाम आरती ने कमरे का दरवाजा बंदकर अंदर फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed