फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक

Wed, 05 Oct 2022 10:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Oct 2022 10:43 AM IST
सार

Delhi Meerut Rapid Rail Update:रैपिड रेल के मेरठ सेंट्रल स्टेशन का निर्माण अब पूरी तरह भूमिगत किया जाएगा। स्टेशन की डी वॉल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर मुख्य ट्रायल रन नवंबर माह से शुरू होगा।

विज्ञापन
Delhi Meerut Rapid Rail Update: First Rapid Rail of Country Will Run After 147 Days News in Hindi
देश की पहली रैपिड रेल की मिली चाबी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली प्रस्तावित रैपिड रेल के मुख्य ट्रायल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि मात्र 147 दिन बाद रैपिड रेल ट्रैक पर दौड़ती हुई दिखाई देगी। रैपिड रेल के चलने से जहां यात्री आसानी के साथ रफ्तार में साहिबाबाद से दुहाई तक पहुंच जाएंगे, वहीं शहर को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।   



दरअसल, मार्च-2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली रैपिड रेल (सरायकाले खां से मोदीपुरम) का शिलान्यास किया था। इसके बाद से ही लगातार सरायकाले खां से मेरठ तक निर्माण कार्य जारी है। मेरठ में शताब्दीनगर में डिपो बनाकर ट्रैक निर्माण, स्लैब आदि कार्य किए जा रहे हैं। यहां से सामान को साइट पर ले जाया जाता है। वहीं, दुहाई डिपो में गुजरात से ट्रेलरों में छह कोच के दो रैक लाए जा चुके हैं। इन ट्रेन सेट को गुजरात के सांवली में स्थित एल्सटॉम कंपनी के प्लांट से ट्रेलर पर लाद कर सड़क मार्ग द्वारा लाया गया है। 940 किमी का सफर तय कर गुजरात से रैपिड रेल गाजियाबाद स्थित दुहाई डिपो पहुंची थी।

Delhi Meerut Rapid Rail Update: First Rapid Rail of Country Will Run After 147 Days News in Hindi
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला

नवंबर में होगा मुख्य ट्रायल, तैयारी तेज
रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर मुख्य ट्रायल रन नवंबर माह से शुरू होगा। ट्रायल रन के मद्देनजर विद्युतीकरण का काम सबसे एडवांस स्टेज में हैं। पहले खंड एलिवेटेड और जमीन पर स्थित भाग में पटरियों को बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरी ओर पहले खंड में सिग्नल संबंधी काम लगभग पूरा हो चुका है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों के प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर लगाने का काम जारी है। वहीं स्वचालित सीढ़ियों और लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।  

Delhi Meerut Rapid Rail Update: First Rapid Rail of Country Will Run After 147 Days News in Hindi
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो और रैपिड स्टेशन जुड़ने से 50 हजार लोगों को राहत
साहिबाबाद के बाद मेरठ रोड तिराहा रैपिड रेल स्टेशन को सीधे शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए एफओबी का निर्माण किया जा रहा है। रैपिड और मेट्रो स्टेशन के आपस में जुड़ने से करीब 50 हजार लोगों को सीधे राहत मिलेगी। मेरठ से आने वाले लोग बगैर किसी परेशानी के रेड लाइन मेट्रो में चढ़कर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Meerut Rapid Rail Update: First Rapid Rail of Country Will Run After 147 Days News in Hindi
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर रेड लाइन से आने वाले यात्री मुरादनगर, मोदीनगर के साथ मेरठ तक बिना स्टेशन से बाहर आए सीधे यात्रा कर सकेंगे। वहीं एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन को सीधे वसुंधरा से जोड़ने वाले एफओबी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि पहले खंड पर रैपिड रेल का संचालन अगले साल मार्च में प्रस्तावित है। 

 

विज्ञापन
Delhi Meerut Rapid Rail Update: First Rapid Rail of Country Will Run After 147 Days News in Hindi
रैपिड रेल की सुरंग बनाने में लगी सुदर्शन मशीन - फोटो : अमर उजाला

रैपिड रेल के मेरठ सेंट्रल स्टेशन का निर्माण अब पूरी तरह भूमिगत किया जाएगा। स्टेशन की डी वॉल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह स्टेशन 55 फीट गहरा (17 मीटर) बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 285 मीटर और 30 मीटर होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed