{"_id":"69f7194512e1e9e9f40a55db","slug":"meerut-in-jagriti-vihar-a-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-in-the-head-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जागृतिविहार में युवक ने सिर में गोली मारकर जान दी, पत्नी से चल रहा तलाक का केस, सुसाइड नोट में ये लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जागृतिविहार में युवक ने सिर में गोली मारकर जान दी, पत्नी से चल रहा तलाक का केस, सुसाइड नोट में ये लिखा
Sun, 03 May 2026 03:16 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 03 May 2026 03:16 PM IST
सार
जागृति विहार निवासी नीरज एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी एक बेटे को लेकर अलग रह रही है और दोनों का तलाक का केस चल रहा है। सुसाइड नोट में नीरज ने लिखा है कि वह जिंदगी से तंग आ चुका है, इसलिए जान दे रहा है।
विज्ञापन
नीरज की फाइल फोटो और बुरी तरह विलाप करते बूढ़े मां-बाप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जागृति विहार सेक्टर आठ में शनिवार रात नीरज (39) पुत्र चंदन प्रकाश ने तमंचे से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर फोरेंसिक टीम और मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच में सामने आया है कि पत्नी से विवाद होने के चलते युवक ने जान दी है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि नीरज प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 13 साल पहले ममता नाम की युवती से प्रेम विवाह हुआ था। पिछले सात महीने से ममता से नीरज का विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह काफी तनाव में था। नीरज के दो बेटे हैं, एक बेटा मां के पास और दूसरा बेटा नीरज के पास रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब सात बजे पहले तो नीरज ने सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि जिंदगी से परेशान हो गया हूं। मेरे बूढ़े मां-बाप हैं, वह बच्चे नहीं संभाल सकते हैं, इसलिए मेरे बच्चों को ममता अपने साथ ले जाओ और अच्छी तरह पालन पोषण करो। जीवन से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं।
एसपी सिटी ने बताया कि नीरज डेढ़ महीने से किराए के मकान में अकेला रह रहा था। उसके पास तमंचा कहां से आया है, इसकी भी जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पत्नी से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। कोर्ट में तलाक का भी केस चल रहा है। जो भी बिंदु सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला की हुईं तीन शादी, सुसाइड नोट में खुलासा
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिला ने पहले किसी मुस्लिम युवक से शादी की थी, जिसके बाद नीरज से शादी की। अब सुसाइड नोट में नीरज ने बताया कि ममता ने तीन शादियां की हैं।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिला ने पहले किसी मुस्लिम युवक से शादी की थी, जिसके बाद नीरज से शादी की। अब सुसाइड नोट में नीरज ने बताया कि ममता ने तीन शादियां की हैं।