फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Husband Kills Wife, Dumps Body in Canal; Body Recovered in Meerut’s Bahsuma

Meerut: रुड़की की शिवानी का था नहर में मिला शव, पति निकला हत्यारा, 7 मार्च को हत्या कर फेंकी थी लाश

Tue, 17 Mar 2026 06:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Mar 2026 06:51 PM IST
सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में नहर से बरामद शव की पहचान रुड़की की महिला शिवानी के रूप में हुई। आरोप है कि पति ने हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Meerut: Husband Kills Wife, Dumps Body in Canal; Body Recovered in Meerut’s Bahsuma

विस्तार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात नहर पुल के पास बरामद महिला के शव की पहचान रुड़की निवासी 23 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति सौरभ ने हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे नहर की झाल के पास एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में मृतका के पिता ध्यान सिंह ने शव की पहचान अपनी बेटी शिवानी के रूप में की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid ul Fitr: मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात, 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन

7 मार्च को हुई थी हत्या
जानकारी के अनुसार शिवानी की शादी 13 फरवरी 2025 को सौरभ निवासी रुड़की से हुई थी। आरोप है कि 7 मार्च को सौरभ ने उसकी हत्या कर शव को सोलानी पुल के पास नहर में फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि 8 मार्च को आरोपी पति ने शिवानी के लापता होने की जानकारी दी, जबकि वह एक दिन पहले ही गायब कर दी गई थी।

दहेज और उत्पीड़न के आरोप
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि सौरभ अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और उसके साथ गाली-गलौज करता था। उन्होंने बताया कि शिवानी के दो बार गर्भपात भी हो चुके थे, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी।

अपहरण का केस अब हत्या में बदलेगा
जांच अधिकारी नरेंद्र राठी ने बताया कि थाना कलियर में पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, जिसे अब हत्या में परिवर्तित किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed