Eid ul Fitr: मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात, 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में होगी नमाज
Eid ul Fitr News: ईद-उल-फितर के मौके पर मेरठ रेंज में 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज होगी। सुरक्षा के लिए 5000 पुलिसकर्मी, 66 क्यूआरटी और 79 सेक्टर में विशेष व्यवस्था की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद-उल-फितर के मौके पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जाएगी।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे रेंज को 23 जोन और 79 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।
यह भी पढ़ें: ISIS Connection: सहारनपुर में संदिग्ध हारिश के घर पर ताला, डॉ आदिल से कनेक्शन जांच रही ATS और खुफिया एजेंसियां
5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 66 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी गठित की गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी
प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी बढ़ाई गई है। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
शिया समुदाय की मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त जारी कर दिया गया है। 6 मस्जिदों में ईद की नमाज सुबह 8:00 से 9:00 के बीच होगी