{"_id":"5ffdcebb8ebc3e3403560135","slug":"meerut-husband-beaten-his-wife-gave-triple-talaq-and-absconding-in-lisadi-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पति ने मायके में रह रही पत्नी से की मारपीट, तीन तलाक देकर हुआ फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पति ने मायके में रह रही पत्नी से की मारपीट, तीन तलाक देकर हुआ फरार
Tue, 12 Jan 2021 10:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में अहमदनगर निवासी महिला ने रविवार को तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि वह काफी समय से अपने मायके रह रही थी। उसका पति अपने भाई के साथ महिला के मायके पहुंचा। यहां दोनों भाइयों ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की उसके बाद महिला का पति उसे तीन तलाक देकर साथियों संग फरार हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अहमदनगर गली नंबर दो निवासी अंजुम पुत्री लियाकत ने बताया कि उसका पति सलाउद्दीन निवासी मवाना बेटा पैदा ने होने के कारण काफी समय से उसके साथ मारपीट कर रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : बागपत: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद मौके से फरार
विज्ञापन
इसी के चलते महिला अंजुम दो माह पूर्व अपने मायके आ गई थी। रविवार को महिला के पति सलाउद्दीन ने महिला को तीन तलाक दे दिया था और अपने भाई कयूम के साथ मिलकर मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गया था।
महिला ने बताया कि उसकी सास और ननद महिला के साथ बेटा पैदा न होने पर काफी समय से मारपीट कर रही थी। महिला का जेठ कय्यूम उसके साथ कई बार दुष्कर्म का प्रयास कर चुका हैए जिस की तहरीर उसने रविवार को लिसाड़ी गेट थाने में दी थी।
पुलिस से शिकायत की जानकारी मिलने के बाद महिला का आरोपी पति सलाउद्दीन अपने भाई कय्यूम व दो अन्य साथियों के साथ मंगलवार दोपहर महिला के घर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से करने पर महिला व उसके भाइयों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
किसी प्रकार परिवार के लोगों ने अपनी जान बचाई और शोर मचायाए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने आरोपियों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/