फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Hastinapur victim student demands action from SSP in sexual assault case

दरिंदगी: पीड़ित छात्रा ने SSP को सुनाई आपबीती, अफसरों के उड़े होश, युवक ने तमंचे के बल किया था दुष्कर्म

Mon, 25 Sep 2023 06:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Sep 2023 06:20 PM IST
सार

Meerut Crime News : दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी को आपबीती सुनाई तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर छात्रा से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Meerut: Hastinapur victim student demands action from SSP in sexual assault case
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा ने गांव के ही युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

   
पीड़ित किशोरी ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि वह कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसके पिता बीमारी के कारण हस्तिनापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। बताया कि वह 23 सितंबर को शाम में करीब 6:30 बजे साइकिल से अपने पिता को खाना देने के लिए अस्पताल जा रही थी। इस बीच उसके पड़ोस का रहने वाला युवक बाइक से उसका पीछा करने लगा। बताया कि गांव से हस्तिनापुर जाने वाले रास्ते पर एक गैस एजेंसी के समीप आगे निकलकर युवक ने उसे रोक लिया। 

विज्ञापन

बताया गया कि युवक छात्रा की साइकिल व खाना छीनकर जंगल की ओर जाने लगा। पीड़ित छात्रा अपनी साइकिल लेने उसके पीछे गई तो उसने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। वहीं, छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने लात-घूसों से पिटाई की और तमंचा निकाल लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह उसे और परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। 

इसके बाद पीड़ित छात्रा किसी तरह अपने बीमार पिता के पास हॉस्पिटल पहुंची और पिता को पूरी घटना के बारे में बताया। वहीं, पीड़ित छात्रा के बीमार पिता ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए थाने पर नाम दर्ज तहरीर दी। 

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: शादी को 10 साल बीते पर प्रेमी से न छूटा मोह, आंखों में खटकने लगा पति, मंजू ने फिर रची साजिश

विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने एसएसपी को बताया कि हस्तिनापुर पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की है। बताया गया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया लेकिन, दोनों को सुबह में ही छोड़ दिया। बताया कि पुलिस ने इस मामल में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 

यह भी पढ़ें: एशियाई खेलों में चमका भारत: मुजफ्फरनगर के पुनीत, बागपत के नितीश व नीरज और शामली के आशीष ने जीता रजत

एसएसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वसन देते हुए संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सीओ आशीष शर्मा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed