फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Grabbed Rs 31 lakh from a businessman in the name of selling bungalow

Meerut: बंगला बेचने के नाम पर कारोबारी से 31 लाख रुपये हड़पे, धन दोगुना करने का लालच दे 22.40 लाख की ठगी

Fri, 13 Sep 2024 12:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Sep 2024 12:13 AM IST
सार

एक कारोबारी से 31 लाख की ठगी हो गई, जबकि एक युवक को उसके दोस्त ने ही चूना लगा दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Grabbed Rs 31 lakh from a businessman in the name of selling bungalow
Money - फोटो : iStock

विस्तार

बंगला बेचने के नाम पर कारोबारी से एक परिवार ने 31 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर 8 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

 


शास्त्री नगर एच-ब्लॉक निवासी देवेंद्र कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में रूड़की रोड स्थित एक बंगला 70 लाख में खरीदने का सौदा तय किया था। इसके मालिक प्रेमचंद जैन थे। 2000 में उनकी मृत्यु होने के बाद उनके वारिस परिवार के सदस्य भूपेंद्र जैन निवासी गंगानगर, मधुकर जैन निवासी देहरादून, कुलदीप जैन निवासी सहारनपुर, पूर्णिमा जैन निवासी नई दिल्ली, प्रभा जैन निवासी बेगमबाग, मंजरी मित्तल निवासी मुजफ्फरनगर, शगुन जैन निवासी नई दिल्ली, विनोद जैन निवासी नोएडा थे।
बंगले का सौदा तय होने पर उन्होंने इन सभी को एक-एक लाख रुपये पेशगी के दे दिए। तय हुआ कि बंगले का अमल-दरामद होने के बाद वह बैनामा कर देंगे। काफी समय तक भी बंगले का अमल-दरामद नहीं हुआ। इस बीच सभी लोगों को दो-दो लाख रुपये और दिए। इसके बाद भी मधुकर जैन और कुलदीप जैन ने उनसे कई बार में सात लाख रुपये और ले लिए, लेकिन ये लोग कैंट बोर्ड में बंगले का अमल-दरामद नहीं करा पाए। देवेंद्र कुमार ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। आरोपियों ने उसके 31 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट ने मेडिकल थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सदर बाजार क्षेत्र के रंजीतपुरी निवासी व्यक्ति से उसके दोस्त ने 18 माह में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 22.40 लाख रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर देने से साफ इन्कार कर दिया।
शांत देव सोलंकी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शास्त्री नगर एल-ब्लॉक निवासी विजय चौधरी ने रियल एस्टेट में निवेश कर धन 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा दिया। शांत देव ने कहा कि वह बैंक एकाउंट में ही पैसे देगा और बैंक एकाउंट में ही लेगा। इसके बाद वर्ष 2016 से वह अभी तक उसे 22.40 लाख रुपये खाते में दे चुका है। अब रकम मांगने पर उसने देने से साफ इन्कार कर दिया। एसएसपी के आदेश पर सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिव्यांग से 50 हजार रुपये ठगे
सदर बाजार क्षेत्र के रविंद्रपुरी निवासी दिव्यांग से एक युवक ने 50 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित मोहम्मद अरशद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मोबाइल से नईम नाम के युवक ने अपने खाते में धोखे से 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने अपना पैसा वापस दिलाने की मांग की। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed