Meerut : खतौली से पिलखनी के बीच कॉरिडोर पर चली मालगाड़ी, अब पूरा कॉरिडोर संचालन के लिए तैयार
Meerut News : डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर शनिवार को न्यू खतौली स्टेशन से न्यू पिलखनी स्टेशन (सहारनपुर) तक मालगाड़ी का सीधा संचालन हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर शनिवार को न्यू खतौली स्टेशन से न्यू पिलखनी स्टेशन (सहारनपुर) तक मालगाड़ी का सीधा संचालन हुआ। अब खुर्जा से लेकर पंजाब के साहनेवाल तक कॉरिडोर पर मालगाड़ी चल सकेगी।
डीएफसी पर अभी तक खुर्जा से लेकर खतौली तक मालगाड़ियों को चलाया जा रहा था। खतौली से सहारनपुर के स्टेशन न्यू पिलखनी तक कॉरिडोर पर काम के चलते मालगाड़ियों को रेलवे के मुख्य ट्रैक से ले जाना पड़ता था। पिलखनी से आगे फिर से कॉरिडोर पर मालगाड़ी चलती थी। खतौली-पिलखनी के बीच करीब 95 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर सिग्नल और आठ स्टेशनों के निर्माण का कार्य चल रहा था। सभी स्टेशनों पर स्टेशन अधिक अधीक्षकों की नियुक्ति की गई सिग्नल और स्टेशन का निर्माण पूरा होने पर शनिवार को खतौली पर पिलखनी के बीच कोयले से भारी 59 वैगन की मालगाड़ी को सीधे चलाया गया।यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?
डीएफसी के अधिकारियों को भटिंडा जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी खुर्जा में मिली थी। वहां से इसे खतौली लाया गया। खतौली में डीएफसी के मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार ने मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया। इससे पहले पूरे कॉरिडोर पर खाली गाड़ी का ट्रायल हुआ था। पूरा कॉरिडोर अब संचालन के लिए तैयार है। इस दौरान उप मुख्य परियोजना प्रबंधक इंजीनियर कुलदीप, अरुण शर्मा, राजीव, जुगल किशोरी, निशांत आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार