फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man stabbed his wife to death after 16 years of marriage, absconded by locking the house

Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार

Sat, 03 Feb 2024 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Feb 2024 01:56 PM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर में रहने वाली डिंपल के शव को जिसने भी देखा उसी का दिल बैठ गया। डिंपल की उसके पति ने शादी के 16 वर्ष बाद चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। शव को कंबल में लपेटकर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Meerut man stabbed his wife to death after 16 years of marriage, absconded by locking the house
मृतका डिंपल व उसका पति - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक में रहने वाले कमल अरोड़ा ने पत्नी डिंपल अरोड़ा (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को कंबल में लपेटने के बाद आरोपी ने घर का बाहर से ताला लगा दिया। दोनों बेटों को अपनी बहन के घर मोदीनगर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को डिंपल की ननद दोनों बच्चों को लेकर घर पहुंची तो शव देखकर वारदात की जानकारी हुई। मृतका के पिता पति समेत उसके दो भाइयों और बहन के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

नौचंदी थाना प्रभारी के मुताबिक एल ब्लॉक मकान नंबर 1470 निवासी कमल अरोड़ा उर्फ जोन की शादी 16 साल पहले 26 जनवरी 2008 को ईस्ट बलदेव पार्क दिल्ली निवासी डिंपल अरोड़ा से हुई थी। शादी के बाद डिंपल के दो बेटे हुए। इनमें यश (15) कक्षा 10 और हैप्पी (10) सातवीं में पढ़ता है।

कमल अरोड़ा आजकल कोई काम नहीं करता था। घर के एक हिस्से को उसने किराए पर दे रखा था। उसी से परिवार का खर्च चल रहा था। इस हालात में अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। गुरुवार रात भी पति-पत्नी के बीच रात 12 बजे के करीब किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों बच्चे उस समय ड्राइंग रूम में टीवी देख रहे थे। 

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: घर में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान शव मिला

कहासुनी के बाद कमल अरोड़ा ने डिंपल पर चाकू से वार कर दिए। टीवी चलने के कारण बच्चों को मां की चीख सुनाई नहीं दी। बेडरूम में हत्या करने के बाद कमल ने डिंपल के शव को कंबल में लपेट दिया।

इसके बाद दोनों बेटों को स्कूटी पर बिठाकर मोदीनगर में अपनी बहन बीना भाटिया के घर लेकर पहुंच गया। बीना ने उससे बेटों को छोड़ने का कारण पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। तीन बजे कमल वहां से चला गया। 

यह भी पढ़ें: UP: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के तीखे बोल, कहा-खिलाफ जाने वालों को ईडी से डराती है सरकार

विज्ञापन

सुबह डिंपल और कमल से मोबाइल पर कोई संपर्क नहीं होने पर बीना दोनों भतीजों को लेकर शास्त्रीनगर पहुंची। बेटों के पास मौजूद चाभी से घर का ताला खोलकर देखा तो भीतर बेडरूम में कंबल में लिपटा हुआ डिंपल का शव जमीन पर पड़ा था।

उसके शरीर पर जगह-जगह चाकू से काटे जाने के निशान थे। सूचना पर नौचंदी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। डिंपल के गले, पेट, हाथ और पैरों में चाकू से काटे जाने के निशान मिले हैं। 

पड़ोसियों ने बताया कि वर्ष 2021 में कमल की मां जगदीश कांता की मौत हो गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था। कमल ने इससे पहले भी डिंपल को कई बार मारने की धमकी दी थी। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। डिंपल के मोबाइल की भी जांच कराई जा रही है। 

परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। कमल के भाई और बहन पर लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed