फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Gas Tragedy: demolishing the inclined part of cold storage started, laborers got insurance

मेरठ गैस हादसा: शीतगृह का झुका हआ हिस्सा गिराने का काम शुरू, मजदूरों का हुआ इंश्योरेंस, किसान आलू लेने पहुंचे

Tue, 28 Feb 2023 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Feb 2023 11:52 AM IST
सार

मेरठ के दौराला में हुए शीतगृह हादसे के बाद जहां सोमवार को शीतगृह में मौजूद अमोनिया गैस को खाली कराने के लिए उन्हें सिलिंडरों में भरवाया गया। वहीं मंगलवार को इमारत को झुका हुआ हिस्सा गिराया गया।

विज्ञापन
Meerut Gas Tragedy: demolishing the inclined part of cold storage started, laborers got insurance
शीतगृह को गिराते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला में पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के शीतगृह (जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज) में धमाके के बाद लिंटर गिरने के हादसे के बाद अब जर्जर इमारत को गिराया जा रहा है। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी। इमारत को गिराने से पहले ध्वस्तीकरण में जुटे मजदूरों को इंश्योरेंस कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद से दौराला और आसपास के किसान आलू के भंडारण को लेकर सबसे अधिक चिंतित हैं। उनका कहना है कि दूसरे शीतगृहों में कम ही आलू रखे जा सकते हैं और वहां अन्य किसान पूर्व में ही बुकिंग करा चुके हैं।

विज्ञापन


पूर्व विधायक द्वारा स्वयं 20 मजदूरों को लगाया गया
चार दिन पहले दौराला के जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज पर अमोनिया गैस से ब्लास्ट होने के बाद बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।12 को सुरक्षित निकाल लिया तो और आठ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में बिल्डिंग गिराने के लिए 20 मजदूरों का पहले इंश्योरेंस कराया गया इसके बाद उन्हें ध्वस्तीकरण के काम में लगाया गया। फिलहाल इमारत का झुका हुआ हिस्सा गिराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ की धरती पर 17 साल बाद चलेगा हॉकी का जादू, एक से 5 मार्च तक होगी राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से ठेकेदार जगदीश 27 मजदूर लेकर शुक्रवार की सुबह पहुंचा था और करीब पौने 3 बजे जनशक्ति  कोल्ड स्टोर पर दर्दनाक हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज की ज्यादातर बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसको लेकर दो-तीन दिन से मंथन चल रहा था।

पूर्व विधायक की ओर से कहा गया था कि जितनी जरूरी बिल्डिंग है उसे वह स्वयं गिरा देंगे। पूर्व विधायक की ओर से मंगलवार की सुबह करीब 20 मजदूर कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचे और वहां पर उनका इंश्योरेंस कराया जाएगा जिसके बाद बिल्डिंग के क्षतिग्रस्त हिस्से  पर  झुकहै।हुए हैं उन्हें गिराया जाएगा। अभी फिलहाल एक हाइड्रा मशीन के साथ मजदूरों को लगाया गया है जो ड्रील मशीन  गिराने का काम कर रहे हैं।

किसान आलू लेने पहुंचे 
पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज पर रखेंरखे आलू को लेने के लिए किसान पहुंच गए हैं बिल्डिंग के क्षतिग्रस्त होने से पहले ही किसान अपने अपने आलू ले जा रहे हैं।  किसानों को ले जाने की अनुमति पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई है। जहां पर आलू रखे हुए थे वह पिलर् भी क्षतिग्रस्त हो गए थे और ऊपर से हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed