फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ganga water has reached more than 12 villages in Hastinapur and people are in danger

टूटे तटबंध से मची तबाही: दर्जनों गांवों के हालात नाजुक, दहशत में कट रहे दिन और रात, जानिए मेरठ का हाल

Fri, 14 Jul 2023 01:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jul 2023 01:34 PM IST
सार

UP News : मेरठ के हस्तिनापुर में टूटे तटबंध से हर तरफ तबाही मची है। बताया गया कि दर्जनों गांवों के हालात नाजुक बने हुए हैं। वहीं, लोग दहशत में दिन और रात काट रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Ganga water has reached more than 12 villages in Hastinapur and people are in danger
हस्तिनापुर के दर्जनों गांवों तक पहुंचा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में फतेहपुर प्रेम के समीप से टूटे गंगा के तटबंध से निकले पानी ने खादर क्षेत्र में तबाही मचा रखी है। आबादी क्षेत्रों में पानी भरने से गांवों के संपर्क आपस में कट गए हैं और लोग अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे से लगातार गंगा का जलस्तर दो लाख क्यूसेक चल रहा है, जिससे टूटे तटबंध से निकलने वाला पानी खादर क्षेत्र के हालात को और नाजुक बना रहा है। गांवों के चारों ओर पानी भरा हुआ है और जंगल भी जलमग्न हो गए हैं। 

विज्ञापन

बताया गया कि दर्जनों गांवों के संपर्क मार्गों पर अधिक पानी होने से संपर्क कट गए हैं। शासन-प्रशासन के अधिकारी अलर्ट पर हैं और लोगों को हर संभव मदद देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। वहीं, भयभीत लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

बताया गया कि आज यानि शुक्रवार शाम तक कई ओर गांवों में पहुंच सकता है। ऐसे में भयभीत लोग शासन-प्रशासन के अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, लगातार जलस्तर की भी जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: UP में बाढ: बागपत में यमुना का तटबंध टूटा, बिजनौर में टापू पर फंसे भूखे-प्यासे लोग, हस्तिनापुर में चिंता बढ़ी

विज्ञापन

उधर, लोग जान जोखिम में डालकर जलमग्न रास्तों पर पैदल चलते दिख रहे हैं। लोग जरूरत की सामग्री जुटाने के लिए इन रास्तों से जा रहे हैं। अभी तक इन गांव में विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिस कारण गांवों के लोग बृहस्पतिवार की पूरी रात अंधेरे में ही रहे। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत लाइन की कटौती की गई है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ जैसे हालात: हस्तिनापुर में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, तटबंध क्षतिग्रस्त, 50 गांवों पर खतरा, सड़कें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed