Meerut: पूर्व विधायक पुष्पा चौहान का निधन, 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ सूरजकुंड में हुआ अंतिम संस्कार
पूर्व विधायक पुष्पा चौहान का 90 वर्ष की आयु में मेरठ में निधन हो गया। वे 1981 में अलीगढ़ सिकंदराऊ से विधायक चुनी गई थीं। अंतिम संस्कार आज दोपहर सूरजकुंड में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ निवासी पूर्व विधायक पुष्पा चौहान (90) का गुरुवार शाम मेरठ में निधन हो गया। वे 1981 में कांग्रेस के टिकट पर अलीगढ़ जिले की सिकंदराऊ विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई थीं और लंबे समय तक राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहीं।
यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज कैब चालक अजब सिंह से होगी जिरह, साहिल-मुस्कान के खिलाफ कसता जा रहा कानूनी शिकंजा
पिछले कई वर्षों से वे मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में अपने पुत्र संजीव प्रताप सिंह के साथ रह रही थीं। उनके पति ओपी सिंह सरधना निवासी थे।
निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। वहीं उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर सूरजकुंड श्मशान में किया गया। उन्हें इस दौरान 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.