फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: आज कैब चालक अजब सिंह से होगी जिरह, साहिल-मुस्कान के खिलाफ कसता जा रहा कानूनी शिकंजा

Fri, 21 Nov 2025 11:02 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 21 Nov 2025 11:02 AM IST
सार

Saurabh murder case Latest Update: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आज कैब चालक अजब सिंह की कोर्ट में जिरह होगी। बुधवार को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों मुस्कान और साहिल की पहचान की थी। पुलिस लगातार अहम गवाहों को कोर्ट में पेश कर केस को मजबूत कर रही है।

विज्ञापन
Saurabh Murder Case: Cab Driver Ajab Singh to be Cross-Examined in Court Today
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में हुए चर्चित सौरभ हत्याकांड में कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अब केस को मजबूत करने के लिए एक-एक कर अहम गवाहों को कोर्ट में पेश कर रही है। आज कैब चालक अजब सिंह की कोर्ट में जिरह होगी, जो इस मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह हैं।

Trending Videos
Saurabh Murder Case: Cab Driver Ajab Singh to be Cross-Examined in Court Today
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आज अजब सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला जज की कोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पहचान लिया था। आज उनकी प्रत्यक्ष पेशी में विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: डीएम की चेतावनी-दो दिन में गणना प्रपत्र न लौटाना अनिवार्य, अन्यथा काटा जा सकता है वोटर लिस्ट से नाम

Saurabh Murder Case: Cab Driver Ajab Singh to be Cross-Examined in Court Today
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

घटना तीन मार्च की है, जब मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सौरभ के शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में डालकर सीमेंट का घोल डाल दिया था। इसके बाद साहिल सौरभ का सिर अपने घर ले गया था। हत्या के बाद दोनों शिमला घूमने चले गए और 17 मार्च को लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Murder Case: Cab Driver Ajab Singh to be Cross-Examined in Court Today
मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान के ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर मकान पर लटका ताला। .........

18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी इस समय जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज हो चुकी हैं।

आज पहचान परेड के बाद आज होने वाली जिरह को केस की दिशा में अहम माना जा रहा है। पुलिस उम्मीद कर रही है कि कैब चालक के विस्तृत बयान अदालत में मजबूत साक्ष्य बनेंगे।
 

विज्ञापन
Saurabh Murder Case: Cab Driver Ajab Singh to be Cross-Examined in Court Today
डांस करते हुए साहिल और मुस्कान - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस केस में जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में ट्रायल जारी है। कुल 36 गवाहों में से कई अहम गवाहों-मृतक के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज कराने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, उसके दोस्त, चाकू-छुरी विक्रेता, नीला ड्रम बेचने वाला दुकानदार, ड्रम काटने वाला मजदूर, पोस्टमार्टम टीम सहित कई लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब कैब चालक की गवाही भी रिकॉर्ड हो गई है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed