फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former Minister Haji Yaqub’s Son Accused of Entering Home and Threatening to Shoot Family, FIR Registe

पूर्व मंत्री हाजी याकूब का बेटा गिरफ्तार: घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Sep 2026 01:10 PM IST
सार

मेरठ के सराय बहलीम में पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर साथियों के साथ घर में घुसकर परिवार को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Former Minister Haji Yaqub’s Son Accused of Entering Home and Threatening to Shoot Family, FIR Registe
पूर्व मंत्री हाजी याकूब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम में सोमवार देर रात पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर साथियों के साथ हथियार लेकर एक घर में घुसकर परिवार को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना के समय घर के मुखिया असलम पहलवान मौजूद नहीं थे। उनके पिता हाजी सिराज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शाम को फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




तमंचे लेकर घर में घुसने का आरोप
हाजी सिराज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार देर रात फिरोज उर्फ भूरा अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उनके हाथों में पिस्टल थीं। घर में घुसते ही आरोपियों ने परिवार के लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी, यूट्यूबर गिरफ्तार; पोस्टर मामले में संदिग्ध पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर गोली मारने की धमकी
शिकायत के मुताबिक परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। अचानक हथियार लेकर घर में घुसे लोगों से परिवार के बीच दहशत फैल गई।

घटना के समय घर पर नहीं थे असलम पहलवान
बताया गया कि जिस समय आरोपी घर में पहुंचे, उस दौरान असलम पहलवान घर पर मौजूद नहीं थे। परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद हाजी सिराज ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पुलिस ने हाजी सिराज की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस खंगाल रही घटना से जुड़े साक्ष्य
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना के दौरान उनकी मौजूदगी से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed