फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Firing at the house of a cloth merchant, Kotwali area echoed with the sound of bullets at night

Meerut: कपड़ा व्यापारी के घर फायरिंग, रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोतवाली क्षेत्र, फैली दहशत

Mon, 23 Jun 2025 01:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

कपड़ा व्यापारी नदीम का रुपयों के लेनदेन को लेकर खालिद से विवाद चल रहा है। आरोप है कि खालिद ने ही फायरिंग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Meerut: Firing at the house of a cloth merchant, Kotwali area echoed with the sound of bullets at night
कपड़ा व्यापारी के घर के बाहर घटना से जुड़ी सीसीटीवी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी नदीम के घर पर रविवार देर रात ऊंचा सद्दीकनगर निवासी खालिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम में कपड़ा व्यापारी नदीम अपने परिवार के साथ रहता है। कपड़ा व्यापारी का पैसे के लेनदेन को लेकर खालिद से विवाद चल रहा है। रविवार देर रात आरोपी खालिद कपड़ा व्यापारी के घर पहुंचा। जहां उसने कपड़ा व्यापारी के घर पर फायरिंग की। 
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश की। एसपी सिटी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed