फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fire breaks out in South Indian Bank ATM, machine burnt to ashes, cash safe

मेरठ: साउथ इंडियन बैंक के एटीएम में लगी भीषण आग, मशीन जलकर राख, कैश सुरक्षित

Fri, 15 Apr 2022 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Apr 2022 03:52 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में एटीएम मशीन में आग लग गई। पुलिस का कहना है कि एटीएम मशीन आग के कारण जलकर राख हो गई। हालांकि जब जांच की गई तो मशीन में रखा कैश चैक किया तो वह सुरक्षित मिला है। 

विज्ञापन
Meerut: Fire breaks out in South Indian Bank ATM, machine burnt to ashes, cash safe
Fire in ATM - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शुक्रवार सुबह टीपीनगर थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड़ स्थित राम पैलेस कॉलोनी के पास एक एटीएम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस का कहना है कि एटीएम मशीन आग के कारण जलकर राख हो गई। हालांकि जब जांच की गई तो मशीन में रखा कैश चैक किया तो वह सुरक्षित मिला है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र के राम पैलेस कॉलोनी के पास साउथ इंडिया बैंक के एटीएम में शुक्रवार भीषण आग लग गई। जानकारी लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड में आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी विवेक शर्मा का कहना है कि एटीएम कंपनी के कर्मचारी मौके पर आ गए थे। उन्होंने कैश चेक किया है, जोकि  सुरक्षित मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में शॉर्ट सर्किट से एटीएम में आग लगने की बात सामने आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed