मेरठ: साउथ इंडियन बैंक के एटीएम में लगी भीषण आग, मशीन जलकर राख, कैश सुरक्षित
मेरठ के टीपीनगर में एटीएम मशीन में आग लग गई। पुलिस का कहना है कि एटीएम मशीन आग के कारण जलकर राख हो गई। हालांकि जब जांच की गई तो मशीन में रखा कैश चैक किया तो वह सुरक्षित मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र के राम पैलेस कॉलोनी के पास साउथ इंडिया बैंक के एटीएम में शुक्रवार भीषण आग लग गई। जानकारी लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
फायर ब्रिगेड में आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी विवेक शर्मा का कहना है कि एटीएम कंपनी के कर्मचारी मौके पर आ गए थे। उन्होंने कैश चेक किया है, जोकि सुरक्षित मिला है।
जांच में शॉर्ट सर्किट से एटीएम में आग लगने की बात सामने आई है।