{"_id":"640ad1f69d475014920aad94","slug":"meerut-fire-break-out-in-two-chicken-restaurants-in-mawana-and-loss-of-many-lakhs-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut Video: दो चिकन के रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Video: दो चिकन के रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, सामने आई ये वजह
Fri, 10 Mar 2023 12:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:15 PM IST
सार
Meerut News : दो चिकन के रेस्टोरेंट में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की यह वजह सामने आई है।
विज्ञापन
मवाना में चिकन रेस्टोरेंट में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद के मवाना में नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह में गुरुवार देर रात अटोरा रोड स्थित दो चिकन के दो रेस्टोरेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। बताया गया कि आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला कल्याण सिंह में अटोरा रोड पर सलीम की आशू चिकन प्वाइंट व उसके बराबर में कल्लू का कल्लू चिकन प्वाइंट के नाम से रेस्टोरेंट है। सलीम रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे रेस्टोरेंट बंद करके जैसे ही घर पर पहुंचा तभी उसके रेस्टोरेंट में आग की सूचना मिली। वह आनन फानन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते उग्र हुई आग ने कल्लू के रेस्टोरेंट को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अजय कुमार, चौकी प्रभारी अवधेश समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर स्टेशन को आग की सूचना दी। आग में धूं-धूंकर कर सामान जलने लगा। सूचना पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आग में फर्नीचर व अन्य समेत लगभग आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला