{"_id":"60a9d6058ebc3eff521e3488","slug":"meerut-fcase-filed-on-two-employees-or-recovering-from-patient-family-in-covid-ward-of-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : मेडिकल के कोविड वार्ड में तीमारदारों से वसूली करने पर दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : मेडिकल के कोविड वार्ड में तीमारदारों से वसूली करने पर दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज
Sun, 23 May 2021 09:41 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 May 2021 09:41 AM IST
सार
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल करेगी और दोनों ही कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मरीजों के तीमारदारों से वसूली करने वाले दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों कर्मचारियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम के मुताबिक विश्व एंटरप्राइज कंपनी के दो कर्मचारी पारस और हर्ष निवासी नई मंडी, हापुड संविदा पर मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे थे। दोनों कर्मचारी कोरोना मरीजों से फोन पर बात कराने व उनको सामान उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे की वसूली कर रहे थे। जिसकी शिकायत कंपनी के डायरेक्टर शुलभ गुप्ता को मिली।
शुलभ गुप्ता ने दोनों कर्मचारियों को अपनी कंपनी से निकाल दिया और फिर मेडिकल थाने में दोनों ही कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दे दी। मेडिकल थाने में कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल करेगी और दोनों ही कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगी। इस मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन से भी की गई थी। जिसके बाद कंपनी के डायरेक्टर ने खुद जांच कराई और फिर कार्रवाई की है।