फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father of Four Dies After Falling from Second Floor of House in Lisadi Gate Area

Meerut: मेरठ में दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर चार बच्चों के पिता की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 29 Jul 2025 12:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Jul 2025 12:46 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट चौराहे के पास किराए के मकान में रहने वाले नदीम की छत से गिरने से मौत हो गई। वह चार बच्चों के पिता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Father of Four Dies After Falling from Second Floor of House in Lisadi Gate Area
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लिसाड़ी गेट चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों के पिता नदीम की मकान की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नदीम अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। घटना सोमवार रात की है, जब नदीम छत पर अकेले सो रहे थे और परिवार के अन्य सदस्य नीचे के कमरे में थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Weather News: मेरठ समेत वेस्ट यूपी में झमाझम बरसे मेघ, मिली गर्मी से राहत, खेतों के साथ दिल भी भीगे

विज्ञापन
विज्ञापन

नदीम के बेटे तला ने बताया कि रात में अचानक किसी व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया और बताया कि छत से कोई व्यक्ति नीचे गिर गया है। परिजन तुरंत बाहर आए तो देखा कि नदीम खून से लथपथ हालत में नीचे पड़े थे।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नदीम चार बच्चों के पिता थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और आसपास के लोग भी गमगीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed