फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Weather News: Heavy Rain Brings Relief from Scorching Heat in Meerut, Waterlogging in Several Areas

UP Weather News: मेरठ समेत वेस्ट यूपी में झमाझम बरसे मेघ, मिली गर्मी से राहत, खेतों के साथ दिल भी भीगे

Tue, 29 Jul 2025 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Jul 2025 11:40 AM IST
सार

मेरठ और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम में ठंडक आई है और किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश से जगह-जगह जलभराव भी हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
UP Weather News: Heavy Rain Brings Relief from Scorching Heat in Meerut, Waterlogging in Several Areas
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Weather News Update: पिछले कई दिनों से वेस्ट यूपी झुलसा देने वाली उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल था। मंगलवार सुबह 9 बजे इंद्रदेव मेहरबान हुए और आसमान से राहत बरसने लगी। तेज झमाझम बारिश ने तापमान में गिरावट लाई, जिससे आमजन के साथ-साथ किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई।

विज्ञापन


बारिश की शुरुआत के साथ ही आसमान में घने बादल छा गए और मौसम सुहावना हो गया। बीते एक सप्ताह से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, जिससे आमजन परेशान थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 29 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह होते ही मौसम ने करवट ली और अचानक बारिश ने दस्तक दी। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान भी इस बदले मौसम से खुश नजर आए। फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।

भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि मंगलवार को 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश से तापमान में गिरावट, फसलों को लाभ, और वायु प्रदूषण में कमी जैसी सकारात्मक बातें सामने आई हैं।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 29.3°C
न्यूनतम: 24.7° 
उच्चतम: 29.3°
सूर्योदय  05:38 am
सूर्यास्त 07:13 pm
हवा की गति -13km/h
आर्द्रता -82%
बारिश की संभावना -49%
चंद्रोदय -9:49 am
चंद्रास्त - 9:58 pm

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed