फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fake documents making racket busted, reputed institutions fake marksheet degrees recovered

मेरठ : फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, नामी संस्थानों के फर्जी मार्कशीट व डिग्री बरामद

Sat, 26 Jun 2021 06:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Jun 2021 06:40 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पैसा कमाने के लिए गिरोह युवक युवतियों को फर्जी मार्कशीट, डिप्लोमा डिग्री आदि बनाकर देते थे।

विज्ञापन
Meerut: Fake documents making racket busted, reputed institutions fake marksheet degrees recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी व मौके से बरामद सामग्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नौचंदी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में विभिन्न नामी संस्थानों की फर्जी मार्कशीट्स डिग्री और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से फर्जी दस्तावेजों, मार्कशीट व चिकित्सकीय डिग्रियां बनाकर युवक युवतियों को अपने जाल में फंसाकर मोटी कमाई करता था। गिरोह का मुख्य आरोपी फरार है, वहीं पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौचंदी पुलिस टीम ने जी ब्लॉक शास्त्रीनगर में अवैध रूप से चल रहे फर्जी दस्तावेजों, फर्जी मार्कशीट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी हर्षित बुद्धिराजा पुत्र विनोद बुद्धिराजा निवासी डी प्रह्लादनगर को उसके मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित ए-16 एस-2 कीर्ति पैलेस से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रैकेट के मुख्य आरोपी जवाहर लाल रैना और उसकी पत्नी रीता रस्तौगी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मौके से भारी मात्रा में फर्जी मार्कशीट, डिप्लोमा प्रमाणपत्र, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एनरोलमेन्ट, एनओसी, भरी व खाली एडमिशन एक्जामिनेशन फार्म, अन्य दस्तावेज ,कम्प्यूटर ,प्रिंटर, मोहरे, स्टीकरआदि बरामद की गई।


गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पैसा कमाने के लिए गिरोह युवक युवतियों को फर्जी मार्कशीट, डिप्लोमा डिग्री आदि बनाकर देते थे। मुख्य आरोपी ने इंटरनेट पर भी अपना प्रचार किया हुआ था, जिसे जानने के बाद काफी संख्या में लोग गिरोह से संपर्क कर प्रमाण पत्र बनवाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed