फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Electrical workers started strike from today, women also joined, work will be disrupted

MEERUT: विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, महिलाएं भी हुई शामिल, 160 बिजली घरों पर लटका ताला

Thu, 01 Dec 2022 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Dec 2022 12:47 PM IST
सार

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गुरुवार से हड़ताल में बदल गया। मेरठ में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों लेकर आज से हड़ताल शुरू की। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
MEERUT: Electrical workers started strike from today, women also joined, work will be disrupted
हड़ताल पर कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गुरुवार से हड़ताल में बदल गया। मेरठ में सभी अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में महिला कर्मी भी हड़ताल में शामिल हुईं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। वहीं हड़ताल के दौरान विद्युत संबंधी कार्य बाधित होने की संभावना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: एसएसपी दफ्तर पर मुंडाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, दरोगा पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, प्रोन्नति, कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने, संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने, बिजली कर्मचारियों व पेंशनरों को पूर्व की भांति रियायती बिजली दिए जाने, उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद का पुनर्गठन आदि मांग रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि आज से पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं हड़ताल जारी रहेगी। धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं। 

नहीं हो पाए बिल भी जमा
हड़ताल के कारण उपभोक्ता बिजली बिल, मीटर सबंधी शिकायतों को लेकर भटकते रहे लेकिन कहीं कोई कार्य नही हो सका। 1365 सविदा कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए। मेरठ में 160 बिजली घरों पर ताला लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed