फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Elderly shopkeeper who had punctured was beaten to death

मेरठ: पंक्चर लगाने वाले बुजुर्ग दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, बेटे व नौकर से पूछताछ

Thu, 21 Oct 2021 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Oct 2021 02:40 PM IST
सार

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक गढ़ रोड पर पंक्चर की दुकान करने वाले एक बुजुर्ग की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Meerut: Elderly shopkeeper who had punctured was beaten to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर पंक्चर की दुकान चलाने वाले एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र और दुकान पर काम करने वाले नौकर को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी लटूरी सिंह उम्र 60 वर्ष गढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के बाहर पंक्चर की दुकान चलाता है। सुबह करीब सात बजे कंट्रोल रूम को उसकी हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:  नियमों की अनदेखी: मेरठ में मोदी रबड़ ने बेच डाली सीलिंग की 117 एकड़ जमीन, तीन आईएएस करेंगे जांच 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया गया कि लटूर सिंह का अक्सर अपने बेटे प्रशांत से विवाद होता था। पांच दिन पूर्व उसने अपने बेटे को घर से भगा दिया था। यह भी पता चला है कि बुधवार रात पिता-पुत्र में एक बार फिर विवाद हुआ था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने की है।

 

इस मामले में प्रशांत और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पत्नी की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed