दर्दनाक: बच्चों के सिर उठा पिता का साया, पत्नी का उजड़ा सुहाग, आबकारी विभाग के चालक की मौत पर मचा कोहराम
UP News : मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें आबकारी विभाग के चालक की मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
मेरठ के परीक्षितगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे आबकारी विभाग के चालक की मौत हो गई। उधर, हादसे की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि रविवार देर रात मेरठ से लौटते समय बाइक सवार युवक को गांव खटकी के समीप अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेरठ के एक निजि अस्तपाल में भर्ती कराया था। वहीं, सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
आबकारी विभाग में प्राइवेट चालक था ललित
ग्राम दयालपुर निवासी ललित (37) पुत्र हरवीर आबकारी विभाग में प्राइवेट चालक था। वह रविवार रात करीब 11 बजे मेरठ से बाइक द्वारा अपने गांव वापस आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक परीक्षितगढ़ आसिफाबाद मार्ग स्थित खटकी के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मेरठ के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम
मृतक का गमगीन माहौल में खरखाली गांधी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक ललित शादी शुदा था। उसकी मौत से पत्नी रूबी, पुत्र सिद्धार्थ, पुत्री शिवान्य व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: गजब मामला: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को बनाया बंधक, फिर बैठ गई पंचायत, मौलाना ने पढ़ाया निकाह