गजब मामला: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को बनाया बंधक, फिर बैठ गई पंचायत, मौलाना ने पढ़ाया निकाह
बिजनौर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था लेकिन, युवती के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पंचायत बैठी और दोनों का निकाह करा दिया गया।
विस्तार
बिजनौर में कासमपुरगढ़ी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने एक कमरे में बंधक बना लिया। बाद में गांव में पंचायत हुई। वहीं, पंचायत में दोनों का निकाह करा दिया गया। यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्राम भवानीपुर उर्फ जिकरीवाला निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर ग्राम सीरबासुचंद पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को मिलते हुए रंगे-हाथ पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर एक कमरे में बंधक बना लिया।
यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम
वहीं, प्रेमी के बंधक बनाए जाने की खबर प्रेमी के परिजनों को भी हो गई। इस दौरान प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद ग्राम सीरबासुचंद में दोनों पक्षों को लेकर पंचायत हुई, जिसमें दोनों का निकाह कराये जाने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम
इसके बाद पंचायत में ही दोनों का काजी (मौलाना) ने निकाह पढ़ाया। इस दौरान पंचायत में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वहीं, निकाह के बाद छुहारों का वितरण भी किया गया।