फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Double Murder Son killed parents in Shastri Nagar

ये कैसा खून का रिश्ता: जिगर के टुकड़े ने ही उजाड़ दिया परिवार, मां-बाप पर सांसें टूटने तक चाकू से करता रहा वार

Wed, 17 May 2023 09:14 AM IST
विजय पुंडीर कपिल कुमार, डिजिटल डेस्क, मेरठ
कपिल कुमार, डिजिटल डेस्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 17 May 2023 09:14 AM IST
सार

हत्यारोपी बेटे ने पुलिस अफसरों के सामने वारदात का सच उगला तो हर कोई दंग रह गया। हत्यारोपी आर्यन ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ने तब तक दोनों पर वार किए, जब तक उनकी आखिरी सांस नहीं टूट गई।

विज्ञापन
Meerut Double Murder Son killed parents in Shastri Nagar
Meerut double murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि खून का रिश्ता है ऐसे ही थोड़ी न विश्वासघात करेगा लेकिन, 22 साल के आर्यन ने खून के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। जिस इकलौते बेटे को बड़े लाड-प्यार से पाला उसी जिगर के टुकड़े ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी फिर मां को भी मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


हत्यारोपी बेटे ने पुलिस अफसरों के सामने वारदात का सच उगला तो हर कोई दंग रह गया। हत्यारोपी आर्यन ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ने तब तक दोनों पर वार किए, जब तक उनकी आखिरी सांस नहीं टूट गई।

विज्ञापन

Meerut Double Murder Son killed parents in Shastri Nagar
घटना की जानकारी लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। लहूलुहान कमरे की हालत देखकर हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिर अपना ही बेटा ऐसा कैसे कर सकता है। यह सवाल लोगों के मन में बार-बार आता रहा और मन में अजीब सी दहशत भी रही।

Meerut Double Murder Son killed parents in Shastri Nagar
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

आर्यन जाएगा जेल, परिवार में रहेंगे सिर्फ पोती और दादा-दादी
इस दंपती हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस जल्द ही इस मामले का प्रेस वार्ता में खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजेगी। वहीं आर्यन के जेल जाने के बाद परिवार में सिर्फ पोती और दादा-दादी ही रह जाएंगे। फिलहाल आर्यन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है और वह है बार-बार बेहोश हो रही है।

विज्ञापन

Meerut Double Murder Son killed parents in Shastri Nagar
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

जिस लाल के लिए देखे थे हजारों सपने, उसी ने छीन ली जिंदगी
दिल्ली में सरिये की फैक्टरी में काम करने वाले प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी ममता ने आर्यन को लेकर हजारों सपने देखे होंगे लेकिन, उसी बेटे ने अपने मां बाप की जिंदगी को छीन लिया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद भी आर्यन के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed