फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Door of moving car opened, food delivery boy injured after being hit

Meerut: चलती कार का दरवाजा खुला दरवाजा, चपेट में आकर फूड डिलीवरी ब्वॉय घायल, काटना पड़ा हाथ

Tue, 22 Nov 2022 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Nov 2022 12:26 PM IST
सार

मेरठ में जेल चुंगी पर चलती फॅरच्यूनर का दरवाजा खुलने से चपेट में आकर फूड डिलीवरी ब्वॉय ट्रक से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक का हाथ काटना पड़ा। 
 

Meerut: Door of moving car opened, food delivery boy injured after being hit
काटना पड़ा हाथ, घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जेल चुंगी पर एक कार का दरवाजा अचानक खुलने के बाद बाइक पर जा रहा युवक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसका हाथ कुचला गया। हादसे के बाद उपचार के दौरान युवक का हाथ काटना पड़ा। 



नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवी नगर निवासी कपिल भारद्वाज एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में कार्यरत हैं। वह रविवार दोपहर डिलीवरी के लिए जा रहे थे। जब वह जेल चुंगी पर पहुंचे तो बराबर से जा रही फॉरच्यूनर कार में बैठे व्यक्ति ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे टकराकर बाइक सवार कपिल सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर उनका हाथ कुचल गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।


यह भी पढ़ें: MEERUT: नेपाली नौकर ने गार्ड को खिलाया खीर-परांठा, फिर साथियों संग दो घंटे में खंगाली बिल्डर की कोठी
विज्ञापन


कुछ राहगीरों ने आनन-फानन में घायल कपिल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों को कपिल का हाथ काटना पड़ा। युवक का हाथ कटने से परिवार के लोगों को गहरा सदमा लगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: जरा संभलकर, दगा दे रहे नौकर, कर चुके कई वारदात, लगाई करोड़ों की चपत

पीड़ित परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिस के रवैये से परेशान पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने अब उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed