{"_id":"60b0c8d78ebc3edaa553b339","slug":"meerut-district-panchayat-president-election-sp-or-bsp-have-not-announced-their-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: विपक्ष ने नहीं किया प्रत्याशी घोषित, चल रही है उठापटक, पढ़िए पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: विपक्ष ने नहीं किया प्रत्याशी घोषित, चल रही है उठापटक, पढ़िए पूरा अपडेट
Fri, 28 May 2021 04:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 May 2021 04:11 PM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विपक्ष में उठापठक चल रही है। विपक्ष ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में देरी करने से विपक्ष को नुकसान पहुंच सकता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन
सपा, बसपा
विस्तार
मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में विपक्ष भी प्रत्याशी तय नहीं कर पाया है। सपा नेताओं का कहना है कि एक-दो दिन में प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। उनके पास चुनाव जीतने के लिए पूरे सदस्य हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा को रालोद, सपा और बसपा के मुकाबले सबसे कम सीटें मिलीं। भाजपा के पांच, बसपा के नौ, सपा के सात, रालोद के छह, आम आदमी पार्टी का एक और बाकी निर्दलीय चुनाव जीते हैं। सपा-रालोद और बसपा के मिलाकर 22 सदस्य हो रहे हैं। भाजपा गौरव कुसैड़ी को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उसने दो निर्दलीय और बसपा के एक सदस्य को पार्टी में शामिल कर अपनी संख्या आठ तक पहुंचा ली है।
विज्ञापन
उधर, बुधवार को सपा और रालोद नेताओं की घंटों चली बैठक में प्रत्याशी तय नहीं हो पाया। बसपा के नेताओं की अलग बैठक हुई थी, वे भी अपना प्रत्याशी घोषित करने का दावा कर रहे थे। हालांकि गुरुवार को भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई। विपक्ष समर्थक जिला पंचायत सदस्यों का कहना है कि अगर जल्द प्रत्याशी घोषित नहीं किया जा सका तो चुनाव की राह मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
रालोद ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका कोई सदस्य अध्यक्ष पद का प्रत्याशी नहीं है। ऐसे में सपा और बसपा के किसी सदस्य का नाम ही घोषित होगा। रालोद और सपा नेता एक-दूसरे के प्रत्याशी को पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने का समर्थन कर चुके हैं लेकिन, बसपा नेता पत्ते नहीं खोल रहे हैं।
जल्दी नहीं, आज या कल तय हो जाएगा प्रत्याशी
अभी चुनाव की तिथि भी तय नहीं है। ऐसे में कोई जल्दी नहीं है। तीनों पार्टी के नेताओं से लगातार बातचीत हो रही है। पार्टी हाईकमान को भी नाम भेजे गए हैं। आज या शनिवार तक प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। - राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा