{"_id":"6191f3b67f6b9e37905587fe","slug":"meerut-delhi-expressway-trial-tomorrow-toll-expected-to-start-by-end-of-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे : ट्रायल कल, नवंबर के अंत में टोल शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे : ट्रायल कल, नवंबर के अंत में टोल शुरू होने की उम्मीद
Mon, 15 Nov 2021 11:14 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:14 AM IST
सार
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कल से ट्रायल शुरू होने जा रहा है। एनएचएआई ने इसका काम पाथ इंडिया कंपनी को सौंपा है। नवंबर के अंत से टोल शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
- फोटो : Twitter Nitin Gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर बने काशी टोल प्लाजा का टैंडर एनएचएआई ने पाथ इंडिया लिमिटेड को सौंपा है। कंपनी के अधिकारियों ने इंजीनियरों की टीम के साथ रविवार को टोल प्लाजा के 19 लाईन के बूथों पर लगे कंप्यूटरों पर अपना सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया है। साथ ही स्टोंग रूम का दौरा किया। पाथ के सीनियर इंजीनियरों ने बताया की मंगलवार को टोल बूथों का कंपनी के इंजीनियरों के सामने ट्रायल किया जाएगा और एनएचएआई से रेट लिस्ट लेने के बाद नवंबर माह के आखिरी सप्ताह से पहले टोल का उद्घाटन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा का ट्रायल इसी सप्ताह होना था, लेकिन त्योहारों व अन्य कुछ कारणों के चलते ट्रायल नहीं हो सका था। रविवार को पाथ इंडिया लि. के मैनेजर राजीव जादौन, सीनियर इंजीनियर रवींद्र कुमार ने सीनियर इंजीनियरों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंच करके सभी 19 केबिनों में लगाए गए कम्प्यूटर्स में अपना सॉफ्टवेयर अपडेट किया।
विज्ञापन
सर्वे करने के बाद मैनेजर और इंजीनियरों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि मंगलवार को 80 कर्मचारियों के साथ ट्रायल करेंगे और नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में एनएचएआई अधिकारियों की मौजूदगी में टोल शुरु होने की उम्मीद है। जीआर इंफ्रा प्रोजेक्टस लि. के इंजीनियर व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन