फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of a married woman found hanging in Sardhana, in-laws accused of killing her for dowry.

Meerut: सरधना में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारने का आरोप

Sun, 25 May 2025 06:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 25 May 2025 06:37 PM IST
सार

मुरादनगर की कामिनी का विवाह तीन साल पहले सरधना निवासी संदीप त्यागी के साथ हुआ था। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। 

विज्ञापन
Meerut: Dead body of a married woman found hanging in Sardhana, in-laws accused of killing her for dowry.
कामिनी त्यागी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना के गांव जुल्हेड़ा में रविवार सुबह विवाहिता कामिनी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मायके वाले पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई। 
विज्ञापन

 

थाना मुरादनगर के बहादरपुर गांव निवासी कामिनी पुत्री देशबंधु त्यागी की शादी करीब तीन साल पहले जुल्हेड़ा गांव निवासी संदीप त्यागी पुत्र राजेंद्र त्यागी के साथ हुई थी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कामिनी का आए दिन मारपीट करते हुए उत्पीड़न कर रहे थे। समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में आपसी समझौता करा दिया था। कुछ दिन पहले ही कामिनी ससुराल आई थी। अब ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात विवाहिता ने मायके फोन करके ससुरालियों द्वारा मारपीट की सूचना थी। रविवार की सुबह भी फोन पर ससुरालिया द्वारा हत्या की आशंका जताई थी। कुछ घंटें बाद ही विवाहिता की मौत की सूचना आ गई। पुलिस के अनुसार विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। मायके वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कामिनी की हत्या की सूचना दी। 
 
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार जायसवाल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। वहीं, थाना पुलिस आरोपी पति व सास समेत कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed