{"_id":"6510093b5a8457444e044d0c","slug":"meerut-crime-report-kidnapping-and-raping-a-teenager-mother-and-son-arrested-chaos-child-observation-home-2023-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ क्राइम रिपोर्ट: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, मां-बेटे गिरफ्तार, बाल संप्रेक्षण गृह में फिर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ क्राइम रिपोर्ट: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, मां-बेटे गिरफ्तार, बाल संप्रेक्षण गृह में फिर हुआ हंगामा
Sun, 24 Sep 2023 03:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Sep 2023 03:33 PM IST
सार
नौचंदी थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने विधवा की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है वह विधवा की बेटी पर भी बुरी नजर रखता है। वहीं बाल संप्रेक्षण गृह में फिर से हंगामा हो गया। पढ़ें पिछले 24 घंटे की क्राइम न्यूज।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ऑटो चालक ने की किशोरी से छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपियों को पीटा, ऑटो के शीशे भी तोड़े
टीपीनगर क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के परिजनों ने ऑटो का पीछाकर चालक को दबोच लिया। यहां दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। ऑटो चालक की ओर से आए युवकों ने किशोरी और उसके परिजनों को पीटा तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपियों की पिटाई कर ऑटो में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।
बागपत रोड पर कुछ परिवार झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते हैं। शनिवार शाम एक ऑटो यहां से गुजरा तो ऑटो चालक ने अपनी झुग्गी के बाहर खड़ी किशोरी को अश्लील इशारा कर दिया। इस पर किशोरी शोर मचा दिया तो ऑटो चालक भाग निकला। किशोरी के परिजनों ने ऑटो के पीछे दौड़ लगा दी। ऑटो चालक एक बाइक मिस्त्री की दुकान के पास जाकर रुक गया। वहां दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। ऑटो चालक की तरफ से तीन युवक भी आ गए। वे किशोरी और उसके परिजनों को पीटने लगे। आस पास के लोगों ने मारपीट कर रहे तीनों युवकों की जमकर धुनाई की और ऑटो के शीशे तोड़ दिए। मामला बिगड़ता देख टेंपो चालक वहां से भाग निकला। सूचना पाकर टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। दोनों पक्षों को लेकर पुलिस थाने आ गई।

विधवा से दुष्कर्म, बेटियों पर भी बुरी नजर रखता है आरोपी
नौचंदी थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने विधवा की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी महिला की बेटियों पर भी गलत नीयत रखने लगा। महिला की शिकायत पर नौचंदी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला।
मेडिकल थाना क्षेत्र में एक महिला पति की मौत के बाद दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रहती है। आरोप है कि फूलबाग कालोनी निवासी संजय कश्यप ने एक दिन मौका पाकर महिला की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर अवैध संबंध के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। शराब के नशे में धुत होकर वह अक्सर उसके घर पहुंच जाता और गंदी हरकतें करता। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया। अब महिला की दो बेटियों पर उसकी बुरी नजर है और वह उनका पीछा करने लगा। इस बात की जानकारी लगने पर महिला ने विरोध किया और पुलिस से शिकायत की। उसने आरोपों से जुड़े कुछ सुबूत भी सौंपे। शनिवार को महिला की तहरीर पर आरोपी संजय कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर नौचंदी सुबोध सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

अपहरण कर किशोरी से लखीमपुरखीरी में दुष्कर्म, मां-बेटे गिरफ्तार
मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के एक गांव से अपहृत 11 वर्षीय लड़की को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। आरोपी ने उसे लखीमपुरखीरी ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मां-बेटे उसे छोड़ने मोदीपुरम आए हुए थे। पुलिस ने अपहरण करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
बताया कि क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय पीड़िता की मां ने एक सप्ताह पूर्व आदर्श नगर कॉलोनी थाना रोजा जिला शाहजहांपुर निवासी अफसाना के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि अफसाना और उसका बेटा मोहित उर्फ रिहान पीड़िता को अगवा करने के बाद लखीमपुर खीरी ले गए, जहां रिहान ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मोहित उर्फ रिहान हाईवे स्थित एक ढाबे पर कार्य करता था। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद मां-बेटे उसे छोड़ने के लिए मोदीपुरम आए हुए थे, जहां पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर पीड़िता को छतरी कॉलोनी दुल्हैड़ा चौहान गांव से बरामद कर मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म, 120बी व पॉक्सो अधिनियम की धारा बढ़ाई।
थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि पीड़िता को लेकर दोनों लखीमपुरखीरी चले गए थे। तबीयत बिगड़ने पर दोनों उसे छोड़ने आए थे। महिला को पहले से ही नामजद किया गया था। लोकेशन के आधार पर दोनों को पकड़ा गया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बाल संप्रेक्षण गृह में फिर हंगामा, नहीं सुधर रही व्यवस्था
राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में तोड़फोड़ करने वाले 11 किशोर अपचारियों को अन्यत्र भेज दिया गया लेकिन यहां के हालात अभी ठीक नहीं हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ किशोर अपचारियों की पिटाई का अन्य अपचारियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। स्टाफ ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद ही मामला शांत हो सका।
अब्दुल्लापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में एक सप्ताह पहले किशोर अपचारियों ने हंगामे के बाद तोड़फोड़ कर दी थी। अफसरों ने न्यायिक अफसर से इसकी शिकायत की थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद शुक्रवार को 11 किशोर अपचारियों को अन्यत्र भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद बाल संप्रेक्षण गृह में मौजूद किशोर अपचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। शनिवार को संप्रेक्षण गृह में फिर कुछ किशोरों ने हंगामा किया। संप्रेक्षण गृह के स्टाफ ने सख्ती दिखाकर मामला शांत कराया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले बाल अपचारियों ने शरारत की थी, जिसके चलते 11 को शिफ्ट किया गया है।

परिवहन निगमकर्मी से मांगी 25 लाख की रंगदारी
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी विक्रांत गौतम ने तहरीर देकर बताया कि वह परिवहन विभाग में कार्यरत है और जनपद शामली में तैनात है। एक सप्ताह पहले वह डिफेंस कालोनी में घूम रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और पिस्टल दिखाकर 25 लाख रुपए रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। उसने गिड़गिड़ाकर जान की भीख मांगी तो बाइक सवार बदमाश 25 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। अगले दिन सुबह उसके मोबाइल पर फोन आया और धमकी देने वाले ने 25 लाख रुपए देने की बात कही। वहीं पुलिस में सूचना देने पर पीड़ित व उसके परिवार को अंजाम भुगतने के धमकी भी दी। इस वजह से पीड़ित व उसके परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। थाना प्रभारी कंकरखेड़ा अजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पचास हजार रुपये नहीं देने पर मारपीट की
लिसाड़ी गेट के गोला कुआं में अनुमति लेकर पेड़ काट रहे युवक से कुछ लोगों ने 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
ऊंचा सद्दीक नगर निवासी अब्दुल गफ्फार ने लिसाड़ी गेट थाने में विकासपुरी लिसाड़ी गेट निवासी शम्मी राणा समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अब्दुल गफ्फार ने बताया कि उनकी जमीन दयाल भवन श्यामनगर गोला कुआं में तीन पेड़ लगे थे, जिन्हें काटने की अनुमति वन विभाग से ली थी। 21 सितंबर की शाम शम्मी राणा अपने साथी के साथ आया और बोला कि पेड़ काटने की अनुमति दिखाओ वरना 50 हजार रुपये दो। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बिना लाइसेंस चल रही 28 मीट की दुकानें बंद कराईं
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को बिना पंजीकरण चल रहीं मीट की 28 दुकानें बंद कराईं। ये दुकानें थाना लिसाड़ीगेट, थाना दिल्ली गेट, थाना नौचंदी और थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि टीम ने मीट की 28 दुकानों का निरीक्षण किया। जिनके पास मीट विक्रय के लिए लाइसेंस या पंजीकरण नहीं मिला, उन्हें पुलिस बल के सहयोग से बंद कराया गया। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में पांच, देहली गेट में छह, नौचंदी में नौ और कोतवाली इलाके में आठ मीट की दुकानों को बंद कराया गया। लाइसेंस प्राप्त होने तक प्रतिष्ठानों को भविष्य में भी बंद करने के लिए दुकानदारों को निर्देशित किया गया है। बिना लाइसेंस खुले पाए गए प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नोटिस भी जारी किया है। जवाब नहीं देने पर मुकदमा दर्ज होगा। इसके तहत दो लाख रुपए का जुर्माना भी लग सकता है।
बाइक की टक्कर से बच्ची घायल
लिसाड़ी गेट के अहमद नगर में स्टंटबाजी कर रहे बाइक सवार ने घर के सामने खेल रही आठ साल की बच्ची इकरा को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल मासूम को हापुड़ निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित सरफराज ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बाबू और अनुचर से अभद्रता, ठेकेदार पर दो साल का बैन
नगर निगम के बाबू नरेश कुमार और अनुचर अनिल कुमार ने ठेकेदार सर्वेश कुमार अग्रवाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर शिकायत की। जिसके चलते नगर आयुक्त ने ठेकेदार पर दो साल की पाबंदी लगा दी। अब ठेकेदार को निगम दो साल तक किसी भी कार्य के लिए ठेका नहीं देगा। इस मामले में ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
ठेकेदार सर्वेश कुमार अग्रवाल की प्रोपराइटर मैसर्स ऋषभ के नाम से फर्म है। सर्वेश कुमार नगर निगम के निर्माण विभाग के रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं। अगस्त माह में सर्वेश ने निर्माण विभाग के बाबू और अनुचर से अभद्रता कर दी थी, जिसे लेकर निर्माण विभाग में काफी हंगामा हुआ था। बाबू और अनुचर ने ठेकेदार पर अभद्रता और जातिसूचक शब्द करने का आरोप लगाकर नगर आयुक्त से शिकायत की थी। नगर आयुक्त ने जांच रिपोर्ट लेने के बाद ठेकेदार पर दो साल की पाबंदी लगा दी। अब सर्वेश कुमार को दो साल तक नगर निगम कोई ठेका नहीं देगा। इसकी जानकारी लगने पर ठेकेदारों में खलबली मच गई। नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि किसी भी कर्मचारी के साथ कोई ठेकेेदार अभद्रता नहीं कर सकता है। कर्मचारियों की शिकायत पर ठेकेदार पर कार्रवाई हुई है।

दो गांजा तस्कर दबोचे, 11 लाख का माल बरामद
मेरठ नारकोटिक्स टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर 107 किग्रा गांजा बरामद किया है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 10.7 लाख रुपये है। इसके अलावा तस्करों के कब्जे से दो मोबाइल, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक डेबिट कार्ड व एक बोलेरो जीप बरामद की है।
एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर सोमीन और राकेश कश्यप निवासी काशीराम कालोनी, नहर के पास बड़ौत को अमिटी यूनिवर्सिटी फुट ओवर ब्रिज के सामने थाना सेक्टर-39 गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 107 किग्रा गांजा बरामद किया गया, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10.07 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ़ थाना सेक्टर-39 गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में बेचने के लिए जा रहे थे।

छात्र पर लाठी-डंडे व तमंचे की बट से हमला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस दो निवासी मयंक पुत्र जतिन सिंह ने तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर वह हाईवे स्थित स्कूल से परीक्षा देकर लौट रहा था। रास्ते में आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे और तमंचे की बट से भी हमला किया। इतना ही नहीं गोली मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान पीड़ित के कान, नाक व सिर में गंभीर चोट आ गई। राहगीरों को आता देख हमलावर फरार हो गए। सूचना पर परिजन छात्र को लेकर थाने पर पहुंचे, जहां पुलिस ने लविश, मयंक मोतला व अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
कंकरखेड़ा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान से लाखों की चोरी
कंकरखेड़ा में शुक्रवार रात चोरों ने एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी समेत लगभग चार लाख का सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान पर लगे कैमरे की डीवीआर भी ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
न्यू गोविंदपुरी निवासी रूपराम सिंह ने तहरीर में बताया कि वह रिटायर्ड पोस्टमास्टर हैं। उनके बेटे मोहित वर्मा की खिर्वा फ्लाईओवर के पास विद्या ऑटोमोबाइल के नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार रात मोहित दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार की सुबह देखा कि दुकान के शटर और पिछले गेट का भी ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखा सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोरों ने दुकान में रखी सेफ का ताला तोड़कर तीस हजार रुपए और अन्य कीमती सामान दुकान से चोरी कर लिया। लगभग चार लाख का सामान चोरी हुआ है। चोरी की जानकारी के बाद आसपास के दुकानदार भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पता चला कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।