फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime report: Attempt to throw teacher's daughter from the roof

Meerut Crime report: शिक्षक की बेटी को छत से नीचे फेंकने का प्रयास, पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Wed, 03 Jan 2024 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jan 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime report: Attempt to throw teacher's daughter from the roof
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी में एक महिला ने पढ़ाई कर रही बच्ची को छत से नीचे फेंकने का प्रयास किया। मां ने किसी तरह बेटी की जान बचाई। पीड़ित परिवार को भी मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने सीओ दौराला अभिषेक पटेल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी डिंपल के पति कृष्णकुमार रुड़की रोड स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। करीब दो माह से फ्लैट की तीसरी मंजिल पर नरेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है की चार दिन पूर्व आठ वर्षीय बेटी सौम्या मकान की तीसरी मंजिल पर पढ़ाई कर रही थी। मकान में पानी नहीं आ रहा था। वह देखने के लिए ऊपर चली गई। वहीं पर नरेंद्र व उसकी पत्नी ने बच्ची का स्कूल बैग नीचे फेंक दिया। विरोध करने पर दंपती ने बेटी को छत से नीचे फेंकने का प्रयास किया। डिंपल ने बेटी को किसी तरह बचाया।  
विज्ञापन


 

छात्रों की कार का लॉक तोड़कर आठ मोबाइल चुराए
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मिल्क दुहाई गांव के सामने स्थित एक शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने आए छात्रों की कार का लॉक तोड़कर चोर आठ मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात चोरी कर ले गए।

मेरठ परीक्षितगढ़ निवासी अभिनव चौधरी आईएमएस कॉलेज का बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। अभिनव, सत्यम कुमार, वीशू चौधरी, हर्ष कुमार, वंश शर्मा, लोकेश बिष्ट, करूपया, देवांश के सेमेस्टर की परीक्षा का सेंटर मुरादनगर एचएलएम कॉलेज था। छात्र परीक्षा देने जाने पहले से अपने साथी की कार में अपने मोबाइल व अन्य जरूरी सामान रखकर गए थे। परीक्षा देकर छात्र लौटे तो देखा कार के दरवाजा का लॉक टूटा था। कार से बैग गायब था। बैग में आठ मोबाइल, 7100 रुपये व अन्य जरूरी सामान रखा था। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि छात्रों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन

लालकुर्ती पैठ और सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण 
छावनी परिषद ने मंगलवार को सड़क किनारे ठेला आदि से अस्थायी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। लालकुर्ती पैठ बाजार, सब्जी मंडी और औघड़नाथ मंदिर के पास से ठेले हटवाए गए।
छावनी परिषद एरिया के लालकुर्ती पैठ एरिया, सब्जी मंडी और औघड़नाथ मंदिर में सुुबह से शाम तक लाखों लोगों का आवागमन होता है। इससे इन क्षेत्रों की सड़क के दोनों तरफ ठेला आदि से अस्थायी अतिक्रमण होने से मार्ग काफी संकरा हो जाता है। ऐसे में वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिलता और जाम के हालात बने रहते हैं। लोगों को जाम से होने वाली दिक्कत को देख मुख्य अधिशासी अधिकारी के दिशा-निर्देश पर राजस्व अधीक्षक ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम के लालकुर्ती पैठ एरिया व सब्जी मंडी में पहुंचते ही ठेला वाले इधर-उधर होते हुए आगे बढ़ गए। दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी। औघड़नाथ मंदिर के पास एक ठेला जब्त किया गया, जिसे 200 रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ा गया। राजस्व अधीक्षक के साथ जीआरएम दुर्गादास, रवि कुमार व सोम प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट
पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पड़ोसियों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक पक्ष की युवती ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि उसके बड़े भाई का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था। कुछ दिन पूर्व वह महिला व उसके चार बच्चों को लेकर भाग गया था। दोनों टीपी नगर में रह रहे हैं। युवक पुताई का काम करता है। मंगलवार को वह अपने घर पत्नी के साथ आया था। यहां पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। दूसरे पक्ष की महिला ने युवक के भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

तीस लाख की ज्वेलरी ले गए आरोपी, पुलिस दर्ज नहीं कर रही रिपोर्ट
देहली गेट नील की गली में तीस लाख रुपये की ज्वेलरी लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में देहली गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर देहली गेट पुलिस ने सिविल केस बताते हुए मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया है। यह घटना 16 दिसंबर की है।

बी-5 वैशाली कालोनी निवासी कमल चड्ढा पुत्र संदीप चड्ढा अपना ज्वेलरी निर्माता लेवर जॉब (पॉलिश) का कार्य करते हैं। 16 दिसंबर को सोने की 480 ग्राम की 30 चूडियां सद्दाम अप्पू पॉलिस वाले को दी थीं। अगले दिन सद्दाम अप्पू का शाम करीब साढ़े आठ बजे फोन आया और ज्वेलरी ले जाने के लिए कहा। जैसे ही वह नील की गली के पास भांग के ठेके पर पहुंचे तो सद्दाम वही ठेके पास खड़ा मिला। सद्दाम ने कमल को ज्वेलरी का बैग दे दिया। इस बैग में कमल की चेक बुक भी रखी थी। जैसे ही सद्दाम यहां से निकला तो अशोक कपूर, नवीन कपूर पुत्र महेन्द्र कपूर आ गए। वह बैग लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने मामले की शिकायत देहली गेट पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिले और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस सिविल केस बतकर मामले से पल्ला झाड़ रही है। आरोपी पीड़ित के रिश्तेदार बताए गए हैं।

कंकरखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
कंकरखेड़ा में सोमवार सुबह घर से काम के लिए निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित भोला रोड निवासी आजाद सिंह ने उसका 19 वर्षीय बेटा सरजीत सोमवार सुबह किसी काम से बाईपास तक गया था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया। लेकिन किसी भी सीसीटीवी में युवक दिखाई नहीं दे रहा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक की तलाश में टीम लगा दी है।

लोहिया नगर थाने के दो सिपाहियों के अवैध वसूली की शिकायत
लोहियानगर थाना के दो सिपाहियों पर बेगुनाहों को उठाकर हवालात में बंद करने और छोड़ने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है। मंगलवार को जमुनानगर के लोगों ने एसएसपी दफ्तर पर प्रार्थना पत्र दिया है।

एसएसपी दफ्तर पहुंचे शाहिद, आमिर, परवेज, शोएब, आरिफ, नजाकत, सुलेमान, गुलिस्तां, नाजुक, शाहिद आदि ने आरोप लगाया कि लोहिया नगर थाने के दो सिपाही इलाके के लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने बेगुनाहों को पकड़ने व छोड़ने का धंधा बना लिया है। एक जनवरी को दोनों सिपाही जमुनानगर के शाहिद को उठाकर ले गए। क्षेत्रवासियों ने युवक को छुड़ाने व सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

रंगदारी मांंगने के आरोप में भेजा जेल
लोहिया नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी पर अपने बेटे को रंगदारी के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
लोहिया नगर की जाकिर कॉलोनी निवासी इरशाद अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। इरशाद ने बताया कि उसके बेटे रिजवान ने वर्ष 2023 में गंगानगर क्षेत्र निवासी एक पुलिसकर्मी के घर टाइल लगाने का काम किया था। आरोप है कि इसके बाद से पुलिसकर्मी की बेटी आए दिन रिजवान के मोबाइल पर कॉल करने लगी। इसके विरोध में पुलिसकर्मी ने रिजवान के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा गंगानगर थाने में दर्ज करा दिया। पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनके दूसरे पुत्र फुरकान को फोन कर धमकी दी कि यदि पुत्री को फिर से फाेन किया तो पुलिस ऊपर पहुंचा देगी। यह योगी राज है। पुलिसकर्मी की बातचीत की रिकार्डिंग पुत्र के फोन में मौजूद है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला फतेहउल्लापुर का वसीम धरा
एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मोहम्मद वसीम को मसूरी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो 22 दिसंबर को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी दिल्ली भाग गया था।

वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर रहा था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वीडियो में युवक अपनी पहचान मसूरी निवासी वसीम के रूप में बता रहा है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि वसीम मूलरूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लापुर का रहने वाला है। यहां वह मसूरी में किराए के मकान में रहकर प्लास्टिक की कुर्सी बेचने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed