फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Youth came to bathe in the canal with friends, accused of kidnapping girl arrested

Meerut Crime News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया युवक डूबा, बालिका के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 01:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 May 2025 01:43 PM IST
सार

रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास गंग नहर पर अपने दोस्तों के साथ गंग नहर में नहाने गया गांव मुरलीपुर निवासी नाजिम पुत्र मोमीन नहर में डूब गया। नई दिल्ली के शाहदरा में एक विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Youth came to bathe in the canal with friends, accused of kidnapping girl arrested
नहर में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास गंग नहर पर अपने दोस्तों के साथ गंग नहर में नहाने गया गांव मुरलीपुर निवासी नाजिम पुत्र मोमीन नहर में डूब गया। पास में मौजूद उसके दोस्त व लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार, गांव मुरलीपुर निवासी 18 वर्षीय मोमिन अपने दोस्त सलीम, अशु व शानू मुरलीपुर पूठ गंग नहर में नहाने आया था। रविवार शाम गंग नहर में पानी के तेज बहाव के कारण नाजिम गंग नहर में डूब गया। उसे पानी में डूबते देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।  

विज्ञापन


सूचना पर उसके परिवार के लोग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान नहीं चल सका। सोमवार को गोताखोरों की टीम बुलाकर सर्च अभियान चलाकर युवक को तलाश किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक की मौत ट्रांसपोर्टर पर केस दर्ज
हापुड़ के धौलाना निवासी ट्रक चालक सोनू की बीमारी से असम में मौत हो गई। सोनू के पिता जबर सिंह ने ट्रांसपोर्टर की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
थाने में दी तहरीर में जबर सिंह ने बताया कि उनका बेटा सोनू 12 वर्ष से लोहियानगर स्थित लाला रोड लाइंस पर ट्रक चालक था।

17 मार्च को उनका बेटा घर पर था और उसकी तबीयत काफी खराब थी। उसके पास ट्रांसपोर्टर का कई बार फोन आया कि 18 मार्च को ट्रक में माल लेकर असम के जलपाईगुड़ी जाना है। ट्रांसपोर्टर ने जबरन उसे ट्रक में माल लेकर असम भेज दिया।

वहां उनके बेटे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्टर ने गाड़ी वहां से मंगा ली और उनके बेटे का उपचार नहीं कराया। जिससे उनके बेटे की मौत हो गई तो शव एंबुलेंस से उनके घर भिजवा दिया। सीओ कोतवाली का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

बालिका के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
लिसाड़ीगेट पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व 12 वर्षीय बालिका के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि गत 12 मई को उनकी पुत्री को समर कॉलोनी निवासी रिहान बहलाकर ले गया था। जानकारी मिलने पर वह आरोपी के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने मारपीट करते हुए धमकी दी थी। 

पुलिस ने अपहरण, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने अब आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज  दिया।  

मारपीट और पथराव में चार आरोपी जेल भेजे
अब्दुलापुर स्थित अबुबकर मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद दो पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में शनिवार रात पुलिस ने चार आरोपियों अब्दुलापुर नई बस्ती निवासी फैसल, उमैर, राशिद, और दिलशाद को गिरफ्तार किया। 

अस्पताल के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में उधार दिए रुपये मांगने पर युवक को पीटा गया। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन निवासी आशी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह कुर्सी बेचता है। डी-ब्लॉक निवासी समर पर उसके 30 हजार रुपये उधार थे। कई बार रुपये मांगने पर समर ने उसे खुशहाल कॉलोनी स्थित रेस्टोरेंट पर बुलाया।

वहां समर के साथ उसके चार दोस्त थे। आशी ने फोन कर अपने पिता आसिफ और चाचा राशिद को बुला लिया। आशी के मुताबिक आरोपियों ने तीनों को बेल्टों और डंडों से बुरी तरह पीटा। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

पत्नी और उसके दोस्त ने युवक को पीटा
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बागड़यान मोहल्ले में युवक के साथ उसकी पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मारपीट कर दी। गौतम नगर निवासी पीड़ित मोनू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा से मिलने बागड़यान मोहल्ले में गया था। पत्नी अपने दोस्त नितिन के साथ बैठी थी। उसने नितिन के साथ बैठने पर आपत्ति की तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

नमो भारत का 37 लाख कीमत का कॉपर केबल चोरी, तीन माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
बदमाशों ने नमो भारत का रिठानी स्टेशन से परतापुर स्टेशन तक बिछाया गया 805 मीटर कॉपर केबल चोरी कर लिया। केबल की कीमत करीब 37 लाख रुपये थी। फरवरी माह में हुई घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। केबल बिछाने वाली कंपनी ने कोर्ट के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। 

राजस्थान के टोंक जिले के गांव चबराना निवासी हंसराज गुर्जर हाईटेक इरेक्टर्स प्राइवेट कंपनी में सेफ्टी ऑफिसर पद पर तैनात हैं। कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी दिल्ली-मेरठ रैपिड व मेट्रो ट्रेन के कार्य में केबल बिछाने का कार्य कर रही है।

रिठानी मेट्रो स्टेशन से परतापुर मेट्रो स्टेशन तक बिछाया गया करीब 805 मीटर 25 केवी कॉपर केबल बिछाया गया था। 11 फरवरी को बदमाशों ने केबल चोरी कर लिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

बिना लाइसेंस खोली शराब की कैंटीन, दो भाई गिरफ्तार
ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि बिजली बंबा बाईपास पर अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान के पास बिना लाइसेंस के कैंटीन चल रही है। यहां शराब पिलाई और बेची जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। दो लोग उन्हें शराब परोस रहे थे। पुलिस को देखते ही शराब पी रहे लोग वहां से निकल गए।

लोगों को शराब पिला रहे दोनों युवकों से लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाए। उन्होंने अपने नाम राजीव गोयल और अशोक गोयल निवासी प्रेम विहार माधवपुरम बताए। मौके से पुलिस ने 12 पव्वे देसी शराब बरामद की। शराब की कई खाली बोतलें भी मिलीं। इन्हें कब्जे में ले लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दर का कारोबार करवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
नई दिल्ली के शाहदरा में एक विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के दूर के रिश्तेदार मनीष जैन पर चादर का कारोबार करवाने का लालच देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 4.77 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मेरठ निवासी आरोपी मनीष जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

पीड़िता पति और दो बच्चों के साथ शाहदरा में रहती है। महिला का आरोप है कि वर्ष 2022 में एक शादी समारोह में मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी मनीष जैन से उसकी मुलाकात हुई। मनीष ने उसका फोन नंबर हासिल कर फोन और मैसेज के जरिये संपर्क बढ़ाया। उसने पीड़िता को घर बैठे चादर का कारोबार करवाने का लालच दिया और विश्वास जीतने के लिए ऑनलाइन चादर बिकवाना शुरू किया।

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को बहाने से शाहदरा के एक होटल में बुलाया। वहां उसने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद तीन साल तक अलग-अलग समय पर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर 4.77 लाख रुपये वसूल लिए। अब इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पिस्टल की बट से सिर फोड़ा
टीपीनगर क्षेत्र में दोस्तों ने घर से बुलाकर एक युवक पर पिस्टल की बट से हमला किया और उसका सिर फोड़ दिया। पूठा में नीलकंठ हेवेंस निवासी शिवा शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके दोस्त सागर राणा निवासी रोहटा रोड, शादाब निवासी पूठा, विशु गुर्जर और शेखर निवासी पावटी ने उसे फोन करके घर से बुलाया। इसके बाद बंबा रोड पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। सिर में पिस्टल की बट से प्रहार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। 

चावल से भरा ट्रक पकड़ा
लोहियानगर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर राशन के चावल से भरा ट्रक पकड़ा है। कुछ लोग राशन के चावल को काला बाजारी के लिए लेकर जा रहे थे। सीओ कोतवाली आशुतोष ने बताया कि इस संबंध में पूर्ति विभाग को भी अवगत कराया गया। पूर्ति विभाग के निरीक्षक भी मौके पर आ गए थे। अब डीएम से अनुमति लेकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 का मामला दर्ज कराया जाएगा।  

68 लाख का सोना लेकर भागे कारीगर
देहली गेट क्षेत्र से सराफा व्यापारियों का करीब 68 लाख रुपये का सोना लेकर दो कारीगर भाग गए। पीड़ित व्यापारियों ने देहली गेट थाने में शिकायत की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

देहली गेट के सराय लाल कुएं वाली गली में शफक्कत, वसीम और सज्जाद ज्वेलरी बनवाने का काम करते हैं। वह कारीगरों को पक्का सोना देकर उनसे ज्वेलरी बनवाते हैं। उन्होंने रसीद नगर निवासी शहजाद व शाहनवाज को काम दिया था। दो मई से छह मई के बीच दोनों कारीगर शफक्कत, वसीम और सज्जाद से 299.700 ग्राम, 240 ग्राम और 160.300 ग्राम सोना ले गए।

उन्होंने 15 दिन बीत जाने के बाद ज्वेलरी तैयार कर देने की बात कही, मगर यह अवधि बीतने पर भी ज्वेलरी नहीं मिली तो वह उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि शहजाद व शाहनवाज ने धमकी देकर भगा दिया। सोना भी वापस करने से मना कर दिया। झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी।

अब पता चला है कि आरोपियों ने अपना मकान बेच दिया है, जबकि सराय लाल दास वाले मकान पर ताला लगा है। इससे परेशान सराफा कारोबारियों ने कार्रवाई  की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed