फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Newlyweds expressed threat and sought protection from SSP

Meerut Crime News: नवदंपती ने जताया खतरा एसएसपी से मांगी सुरक्षा, अवैध शस्त्र सप्लायर गिरोह का सदस्य पकड़ा

Sat, 07 Jun 2025 04:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Jun 2025 04:04 PM IST
सार

मेरठ के सोतीगंज में इलेक्ट्रिक दुकान के मालिक जसबीर सिंह साहनी से एक युवक 50 हजार रुपये का थैला छीनकर भाग गया।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Newlyweds expressed threat and sought protection from SSP
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सोतीगंज में इलेक्ट्रिक दुकान के मालिक जसबीर सिंह साहनी से एक युवक 50 हजार रुपये का थैला छीनकर भाग गया। आरोपी बैंक कर्मचारी बनकर आया था। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

विज्ञापन


दुकानदार जसबीर सिंह साहनी ने सदर बाजार थाने पर तहरीर दी। इसमें बताया कि चार जून की शाम आरोपी युवक आया। कहा कि आप काफी दिन से यूको बैंक नहीं आ रहे हैं। बैंक में नई करेंसी आई है। चाहे तो नई करेंसी दिलवा दूंगा। दुकानदार थैले में 50 हजार रुपये लेकर जाने लगा तो थैला छीनकर स्कूटी पर सवार होकर युवक भाग गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर पैर पसार रहा Covid-19: मेरठ में एक दिन में सामने आए कोरोना के छह मरीज, दो भर्ती, बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई
मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर व्यापार संघ की मासिक बैठक में व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। संघ के  अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों में चोरी हुई। तय किया गया कि पल्लवपुरम थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों से मिलकर  इन घटनाओं के खुलासे की मांग की जाएगी। इस दौरान अतिक्रमण हटाने    सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में पूरन चंद, सैनी, सुधीर रस्तोगी, गौरव मलिक, रविंद्र शर्मा, बलजीत सिंह, कृष्ण सैनी, दीपक सक्सेना, वैभव मलिक, तरुण आदि मौजूद रहे। 

विस्फोट की घटना में पुलिस ने दो आरोपी पकड़े
कोतवाली थाना पुलिस ने जाहिदयान मोहल्ला में घर में चली मिनी पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की घटना में शुक्रवार रात तो मुख्य आरोपी शादाब निवासी लावड़ को उसके घर से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने दौराला निवासी पटाखे विक्रेता विवेक कुमार उर्फ डब्बू को भी गिरफ्तार किया। उसके यहां से 31 कार्टून पटाखे हैं। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को जाहिदयान निवासी शादाब के घर की दूसरी मंजिल पर चल रही अवैध मिनी पटाखा फैक्टरी में तेज धमाके के साथ एक के बाद एक पांच विस्फोट हुए थे। इससे मकान की छत उड़ गई थी। हादसे में शादाब की तीन साल की भांजी आयशा घायल हो गई गई। बुढ़ाना चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार ने कोतवाली थाने पर मकान मालिक शादाब और उसके भाई शाहिद के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
 


पशुओं का वध करने वाला आरोपी घायल
संरक्षित पशुओं का इंजेक्शन देकर बेहोश कर वध करने के आरोपी सुहेब निवासी तारापुरी मेरठ को भावनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो साथी आहद और साजिद को भी पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया। घायल सुहेब के पास से तमंचा भी बरामद किया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भावनपुर पुलिस को शुक्रवार सुबह चार बजे लाड़पुर के पास रिंग रोड पर बाइक पर तीन संदिग्ध युवक घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने जब वहां जाकर घेराबंदी की तो सुहेब ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। उसके दो साथियों आहद और साजिद को गिरफ्तार कर लिया। 
 

अवैध शस्त्र सप्लायर गिरोह का सदस्य पकड़ा
मुजफ्फरनगर एसओजी व रामराज थाना पुलिस ने आसपास जनपदों में अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को देवल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मेरठ जनपद के थाना बहसूमा निवासी गिरफ्तार सुधांशु से दस तमंचे, पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को गिरोह के छह सदस्यों की तलाश है। 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक सवार गिरफ्तार आरोपी के बैग से 10 तमंचे व पांच कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी थाना बहसूमा के गांव फिरोजपुर निवासी हर्ष, रामराज निवासी मनीष, गांव मानपुर हस्तिनापुर निवासी अजय, हस्तिनापुर थाने के गांव फैजलपुर तारापुर निवासी कपिल पंडित, हस्तिनापुर निवासी गुड्डू और हस्तिनापुर के गांव हरदीपुर गावड़ी निवासी कोशिन्द्र के साथ हथियारों की सप्लाई करता है। 

गिरोह मेरठ और मुजफ्फरनगर के कई गिरोह को अवैध शस्त्र सप्लाई कर चुका है। वह और उसका साथी हर्ष, मनीष तीनों मिलकर अजय व कपिल से शस्त्र खरीदते हैं। उनके साथी गुड्डू, कोशिन्द्र, सार्थक को जब भी कोई बड़ी घटना करनी होती है, तब हम तीनों उन्हें शस्त्र सप्लाई करते हैं। अजय व कपिल से चार हजार में तमंचा खरीदकर ज्यादा दामों में गुड्डू आदि को बेच देते हैं। 

बताया कि उनके साथी सार्थक को कुछ दिन पहले ही छपार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सुधांशु को जानसठ पुलिस ने कई माह पहले पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था, उसके खिलाफ मेरठ व मुजफ्फरनगर जनपद में पांच मुकदमे दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के फरार छह सदस्यों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें तलाशा जा रहा है।  इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, एसओ रामराज  सुनील कसाना मौजूद रहे। 

दुकान से 1.40 लाख की नकदी और मोबाइल चोरी में 3 गिरफ्तार
नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर गांधी आश्रम के निकट 19 अप्रैल की रात मोबाइल शॉप में हुई नकदी व मोबाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सात मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की है। 

शास्त्री नगर निवासी संजय राजवंशी की गढ़ रोड पर मोबाइल फोन की शॉप है। 19 अप्रैल की रात बदमाश उनकी दुकान में कुंबल कर 1.40 लाख की नकदी, 10 डेमो मोबाइल, 10 अन्य मोबाइल और एक टैबलेट चोरी कर ले गए। मामले की जांच में जुटी नौचंदी पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

इसके आधार पर शाहिद निवासी गांव दौझा थाना बिनौली जिला बागपत, फुरकान निवासी गांव दौझा, बागपत और निखिल निवासी लोनी गाजियाबाद के नाम प्रकाश में आए। फुरकान भी वर्तमान में लोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल और 6,700 रुपये बरामद किए। गिरोह के सरगना शाहिद ने बताया कि वह अलग-अलग दुकानों को चिह्नित करता है। 

यह भी पढ़ें: कातिल मां का कबूलनामा: दोस्त से शादी की जिद... बेटे को थप्पड़ मारते ही गला दबाकर मारा, दरांती से सिर काटा

नाबालिग से दो किशोरों ने किया कुकर्म
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में किशोर के साथ उसके दो नाबालिग दोस्तों ने कुकर्म कर वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर पीड़ित से 2200 रुपये वसूल लिए। इस पर पीड़ित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की बहन ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

ब्रह्मपुरी क्षेत्र की युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके 17 वर्षीय भाई को दो दोस्तों ने 4 जून को अपने घर पर बुलाया था। उसे जबरन शराब व गांजा पिलाने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाई को डराया और 2200 रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी 20 हजार रुपये की मांग करने लगे। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने बृहस्पतिवार शाम घर में रखी चूहे मारने की दवा खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों में एक की उम्र 14 वर्ष और दूसरे की 15 वर्ष है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। 
 

हेड कांस्टेबल के बेटे ने छात्रा से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
रोहटा रोड के एक गांव में यूपी पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल के 16 वर्षीय बेटे ने गांव की ही 14 वर्षीय छात्रा के साथ शुक्रवार सुबह छेड़छाड़ कर दी थी। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। जहां परिजनों की तहरीर पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश कर दिया।

   कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार को थाने में केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी एक स्कूल की दसवीं की छात्रा है। 
 उनके पड़ोस में यूपी पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल परिवार के साथ रहते हैं। वर्तमान में हेड कांस्टेबल की तैनाती दूसरे जिले में है। पीड़ित के अनुसार हेड कांस्टेबल का 16 बेटा वर्षीय बेटा कई दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने आरोपी के परिजनों को मामले से अवगत कराया था। 

  शुक्रवार सुबह उनकी बेटी बाजार जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने उसका पीछा शुरू कर दिया। घर से कुछ दूरी पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। छात्रा ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को जानकारी दी। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने व एससी/एसटी में केस दर्ज कर दिया। सीओ दौराला प्रकाशचंद अग्रवाल का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवदंपती ने जताया खतरा एसएसपी से मांगी सुरक्षा
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक नवदंपती ने जान का खतरा जताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला के अनुसार उसके परिजन हत्या की धमकी दे रहे हैं। 
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी कुछ दिन पूर्व बुलंदशहर निवासी एक युवक से सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई थी। जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इस दौरान युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हो गई थी। 

परिजनों ने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया था। युवती के अनुसार तीन जून को वह घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। जिसके बाद युवती ने युवक से खुर्जा के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। शादी की जानकारी होने के बाद महिला के परिजनों को गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। युवती का आरोप है कि उसके परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed