फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Covid-19 Alert: six New Cases in Meerut, Two Hospitalized; Health Department on Alert

फिर पैर पसार रहा Covid-19: मेरठ में एक दिन में सामने आए कोरोना के छह मरीज, दो भर्ती, बरतें सावधानी

Sat, 07 Jun 2025 02:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Jun 2025 02:26 PM IST
सार

मेरठ में एक दिन में छह कोरोना संक्रमित मिले, दो भर्ती हैं और चार होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी की अपील जारी है। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
Covid-19 Alert: six New Cases in Meerut, Two Hospitalized; Health Department on Alert
कोविड 19 (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

मेरठ शहर में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को जिले में 11 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जबकि चार को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमितों में चार युवा और दो बुजुर्ग शामिल हैं, जो शहर और छावनी क्षेत्र के निवासी हैं। भर्ती मरीजों में एक 21 वर्षीय युवक और दो महीने की एक बच्ची शामिल है। बच्ची कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके माता-पिता के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल मां का कबूलनामा: दोस्त से शादी की जिद... बेटे को थप्पड़ मारते ही गला दबाकर मारा, दरांती से सिर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पुख्ता इंतज़ाम 
मेडिसिन विभाग के हेड और कोविड प्रवक्ता डॉ. अरविंद ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। इलाज, आइसोलेशन और संक्रमण रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि जिले के जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, CHC, PHC और निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी कोविड तैयारियों की समीक्षा कर ली गई है। साथ ही प्रदेश स्तर पर भी स्थिति की निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ईदगाह से शिक्षा और भाईचारे का संदेश, शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकिन ने कहा-शिक्षित बनो; खुदा की इबादत करो

पिछले दिनों आई लड़की स्वस्थ
सीएमओ ने बताया कुछ दिन पहले कोविड पॉजिटिव पाई गई एक युवती का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है और वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। डॉ. कटारिया ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और टेस्टिंग कर रही हैं। 

मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्ची की स्थिति स्थिर
मेडिकल कॉलेज में कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉ. अरविंद ने बताया कि बच्ची और युवक दोनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बच्ची के माता-पिता की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

बीमारी बढ़ने का सबसे बढ़ा कारण लापरवाही 
मेरठ शहर में कोविड-19 के प्रति लोगों की लापरवाही चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार जागरूक करने के बाद भी लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर में न तो लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।  

शहर में हो रहे सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सार्वजनिक स्थान, बाजार और सामाजिक समारोहों में हजारों की भीड़ बिना किसी सावधानी के जुट रही है। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों की अनदेखी से कोविड के बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। क्रिटिकल केयर सोसाइटी के अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि मास्क पहनना, नियमित हाथ धोना और सेनिटाइजर का उपयोग अब भी जरूरी है। इसके अलावा, खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

भोजन शैली में लाएं बदलाव
आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल ने कहा कि अब जरूरी है कि पौष्टिक आहार, विटामिन-सी युक्त फल, हल्दी, अदरक और गर्म पानी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। इसका सेवन करें। तैलीय और जंक फूड से परहेज करें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले आयोजनों से बचने की अपील की है ताकि किसी तरह का खतरा न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed