फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime : Lover couple shot dead in Pepla village of Jani area

मेरठ में बड़ी वारदात: प्रेमी-युगल को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी, मौके पर पहुंचे SSP-IG

Sun, 19 Feb 2023 04:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

Murder in Meerut : मेरठ के जानी क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। क्षेत्र के पेपला गांव में प्रेमी-युगल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, SSP मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Meerut Crime : Lover couple shot dead in Pepla village of Jani area
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के गांव पेपला में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। प्रेमी-युगल गोली लगी हालत में लड़की के घर एक कमरे में मिले। प्रेमी युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गोली लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा मिला है। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक का नाम शुभम पुत्र देवेंद्र है। लड़की का नाम साक्षी (19) पुत्री नागेश है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दोनों की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। दोनों ही अनुसूचित जाति से थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बड़ा सवाल... आखिर अगवा कर कहां भेजी जा रहीं बच्चियां, इन वारदातों से कांप उठा हर किसी का कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डबल मर्डर की सूचना मिलने पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। आईजी ने संबंधित थाना अध्यक्ष से मामले की पूरी जानकारी ली और जल्द से जल्द जांच करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: UP: दिल-दहलाने वाली वारदात, एक व्यक्ति ने छुरी से काटी खुद की गर्दन, पति को लहूलुहान हालत में देख पत्नी बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed