फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two baby girls have abducted in Meerut district but police officer failed to disclose

UP: बड़ा सवाल... आखिर अगवा कर कहां भेजी जा रहीं बच्चियां, इन वारदातों से कांप उठा हर किसी का कलेजा

Sun, 19 Feb 2023 02:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Feb 2023 02:35 PM IST
सार

Meerut News : शहर के लोग पुलिस अफसरों से एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर बदमाश बच्चियों को अगवा कर कहां भेज रहे हैं। इन बड़ी वारदातों से हर किसी का कलेजा कांप उठा।

विज्ञापन
Two baby girls have abducted in Meerut district but police officer failed to disclose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बदमाश बेखौफ हैं। खरखौदा में बोरे में युवती का शव फेंक दिया जाता है, टीपीनगर में पांच साल की बच्ची अगवा कर ली जाती है और परीक्षितगढ़ में छह साल की बच्ची शिवांगी लापता हो जाती है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बच्चियों के साथ क्या हो रहा है। छोटी बच्चियों को अपहृत कर कहां भेजा जा रहा है? 

विज्ञापन


वहीं तीसरे दिन भी पुलिस शिवांगी को ढूंढ नहीं सकी, इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आजाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बच्ची के गांव नारंगपुर में हंगामा भी किया।
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ के गांव नारंगपुर निवासी अनुसूचित जाति के अजयपाल गांव के ही प्रवीण शर्मा के कोल्हू पर परिवार के साथ काम करते हैं। कोल्हू में ही झोपड़ी बनाकर परिवार संग रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उनकी छह साल की बेटी शिवांगी उर्फ कबूतरी कोल्हू से 100 मीटर की दूरी पर गांव में किराना की दुकान से दाल लेने गई थी। नहीं लौटने पर परिजनों ने शाम को उसकी काफी तलाश की। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार को दिनभर बच्ची को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजयपाल का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। बच्ची को अगवा किया गया है। अंदेशा है कि बच्ची के साथ अनहोनी हो सकती है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, आजाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ नारंगपुर गांव पहुंचे। नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। 

एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए सर्विलांस, साइबर सेल व परीक्षितगढ़ पुलिस को भी लगाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात

युवती की पहचान नहीं, किट्टू भी नहीं मिली
खरखौदा के जमनानगर में एक युवती का शव बोरे में मिला था। एक युवक शव कंधे पर लादकर डेढ़ किलोमीटर तक ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। पांच दिन बीतने पर भी पुलिस आरोपी का पता नहीं लगा सकी और न ही युवती की पहचान कर सकी। 

वहीं, चार जनवरी, 2023 से टीपीनगर के मुल्ताननगर से पांच साल की किट्टू अपहृत चल रही है। उक्त घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बावजूद पुलिस बच्ची को ढूंढ नहीं सकी। सवाल उठता है कि आखिर बच्चियों को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर क्यों नहीं है। छोटी बच्चियों को अगवा करके कहां ले जाया जा रहा है। नारंगपुर से अगवा छह साल की बच्ची शिवांगी के साथ ही क्या किट्टू का मामला भी रहस्य बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल

तीन टीमें गठित, कांबिंग जारी
एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। दूसरे दिन भी पुलिस ने बच्ची की तलाश में नारंगपुर और आसपास के गांवों में सर्च अभियान चलाया है। गांव के किराना स्टोर मालिक सहित एक दर्जन से अधिक लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगा। पुलिस की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed