{"_id":"63f1ff680e52073f660a63ee","slug":"meerut-crime-lover-couple-shot-dead-in-pepla-village-of-jani-area-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बड़ी वारदात: प्रेमी-युगल को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी, मौके पर पहुंचे SSP-IG","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बड़ी वारदात: प्रेमी-युगल को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी, मौके पर पहुंचे SSP-IG
Sun, 19 Feb 2023 04:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:59 PM IST
सार
Murder in Meerut : मेरठ के जानी क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। क्षेत्र के पेपला गांव में प्रेमी-युगल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, SSP मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के गांव पेपला में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। प्रेमी-युगल गोली लगी हालत में लड़की के घर एक कमरे में मिले। प्रेमी युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गोली लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा मिला है। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक का नाम शुभम पुत्र देवेंद्र है। लड़की का नाम साक्षी (19) पुत्री नागेश है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दोनों की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। दोनों ही अनुसूचित जाति से थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बड़ा सवाल... आखिर अगवा कर कहां भेजी जा रहीं बच्चियां, इन वारदातों से कांप उठा हर किसी का कलेजा
विज्ञापन
वहीं डबल मर्डर की सूचना मिलने पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। आईजी ने संबंधित थाना अध्यक्ष से मामले की पूरी जानकारी ली और जल्द से जल्द जांच करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: UP: दिल-दहलाने वाली वारदात, एक व्यक्ति ने छुरी से काटी खुद की गर्दन, पति को लहूलुहान हालत में देख पत्नी बेहोश