फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime: Dead body of teacher and woman have found near gangnahar in Modinagar

महिला शव के पास मिली ट्यूशन टीचर की लाश: झाड़ियों में नग्न अवस्था में पड़ी थी डेडबॉडी, खौफनाक है पूरी घटना

Thu, 03 Mar 2022 07:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Mar 2022 07:16 PM IST
सार

करीब 55 दिन से लापता ट्यूशन टीचर अनुज शर्मा की लाश गंगनहर के किनारे एक महिला के शव के पास मिली है। महिला की लाश नग्न अवस्था मिली है। पढ़िए आखिर पूरी घटना क्या है।

विज्ञापन
Meerut Crime: Dead body of teacher and woman have found near gangnahar in Modinagar
अनुज शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के जानीखुर्द के खानपुर गांव से पांच जनवरी से लापता ट्यूशन टीचर अनुज शर्मा (35) का शव बुधवार को निवाड़ी क्षेत्र के सोंदा गांव में गंगनहर के किनारे झाडियों में फंसा मिला। यहीं झाड़ियों में नग्न अवस्था में एक महिला का शव भी मिला है। दोनों का शव एक ही स्थान पर मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि, अनुज के भाई पंकज शर्मा का कहना है कि वह महिला को नहीं जानते है। 

विज्ञापन


अनुज की गुमशुदगी 55 दिन पहले उनके भाई पंकज शर्मा ने जानी थाने में दर्ज कराई थी। पंकज ने बताया कि कोरोना में उनकी मां संतोष शर्मा की मौत हो गई थी। जिसके बाद से उनका परिवार बिखर गया था। भाई अनुज डिप्रेशन में चला गया। कई जगह उसका इलाज कराया था। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा ने बताया कि लापता होने के दो दिन बाद उनको जानकारी मिली थी कि अनुज सिवाल गंगनहर पुल से कूदा है। जिसको कुछ लोगों ने कूदते देखा भी है। तब सर्च ऑपरेशन में पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका था। बुधवार शाम अनुज शर्मा की जेब में मिले मोबाइल में पड़े सिम से नंबर लेकर निवाड़ी पुलिस ने उसके भाई पंकज शर्मा को बुलाकर पहचान कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला

पंकज ने पुलिस को बताया कि महिला का उसके भाई से कोई संबंध नहीं हो सकता है। महिला का शव गंगनगर में बहकर यहां आया होगा। 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध का बड़ा असर: सोने के दाम में आया भारी उछाल, 53 हजार के पार पहुंची कीमत, देखें 1971 से 2022 तक के आंकड़े

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि जानी पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला का अनुज से कोई वास्तव नहीं है। हालांकि फिर भी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed