फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला

Thu, 03 Mar 2022 05:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Mar 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Sardhana Crime News: Video viral of girlfriend on social media in lover murder case in Meerut city
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

मेरठ में शाबुद्दीन की मौत के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवती कह रही है कि तीन दिन पहले प्लानिंग करके उसके भाई पर हमला बोला गया। देर रात पुलिस ने आरोपी पक्ष के एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।


 
शाबुद्दीन की सगी बहन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई और उसकी पत्नी में विवाद का कारण भी ताऊ की बेटी थी। शाबुद्दीन से तहेरी बहन लगातार फोन पर बात करती थी। वह तीन महीने से उनके यहां पर रहता था। इसके बारे में युवती के परिजनों को भी जानकारी थी। अब उसे मारने की पूरी प्लानिंग बनाई और फिर बुलाकर मार डाला। इस प्लानिंग में युवती का पूरा परिवार शामिल था। उधर, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Sardhana Crime News: Video viral of girlfriend on social media in lover murder case in Meerut city
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई 
इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा ने बताया कि शाहबुद्दीन पर जानलेवा हमले के मामले में पहले धारा 307 के तहत मामला दर्ज हुआ था। बुधवार को शाबुद्दीन की मौत के बाद मुकदमे में धारा 302 बढ़ा दी गई है। नामजद पांचों आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sardhana Crime News: Video viral of girlfriend on social media in lover murder case in Meerut city
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

सरधना में तहेरी बहन से प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या 
तहेरी बहन से प्रेम प्रसंग में कस्बे के युवक शाबुद्दीन (25) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया है कि परिजनों की पाबंदी के बावजूद भी शाबुद्दीन ने तहेरी बहन से मिलना बंद नहीं किया था। इस पर तीन दिन पहले शाबुद्दीन को लड़की के परिवार वालों ने पीटकर अधमरा कर दिया था। बुधवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sardhana Crime News: Video viral of girlfriend on social media in lover murder case in Meerut city
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि तफ्तीश में पता चला है कि शाबुद्दीन (25) का उसके ताऊ की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शाबुद्दीन ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था और वह ताऊ की बेटी से शादी करना चाहता था। युवती के परिजनों ने इस संबंध पर आपत्ति जताई। शाबुद्दीन और युवती का घर अलग-अलग गली में है। युवती के परिजनों ने शाबुद्दीन पर पाबंदी लगाते हुए चेतावनी दी कि उनकी गली में आया तो अंजाम बुरा होगा। वह युवती के साथ शादी करने की जिद पर अड़ा था और तीन दिन पहले उनकी गली में पहुंच गया।

विज्ञापन
Sardhana Crime News: Video viral of girlfriend on social media in lover murder case in Meerut city
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

युवती के परिजनों ने शाबुद्दीन को पकड़ा और लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। बेहोश शाबुद्दीन को उसके परिजनों ने सरधना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराय जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है। बुधवार को इलाज के दौरान शाबुद्दीन ने दम तोड़ दिया। उसके पिता यामीन ने युवती के पांच परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed