यूक्रेन युद्ध का बड़ा असर: सोने के दाम में आया भारी उछाल, 53 हजार के पार पहुंची कीमत, देखें 1971 से 2022 तक के आंकड़े
युद्ध और संकट काल में भले ही शेयर बाजार से अर्थव्यवस्थाओं तक में उतार-चढ़ाव आता रहा हो पर सोने के भाव बढ़ते ही रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध के बाद शहर सराफा में सोना 53700 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुुंच गया है। हालांकि भाव में उछाल से स्थानीय बाजार में सोने की खरीद-बिक्री कम हो रही है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युद्धकाल में ऐसे चढ़ा सोने का भाव
युद्ध युद्ध पूर्व भाव युद्ध के दौरान भाव
2022 रूस- यूक्रेन युद्ध रु.46,000 रु.53,700
2010-11 यमन क्राइसिस रु.18,500 रु.26,500
1980 ईरान-इराक युद्ध रु.937 रु.1,800
1971 भारत पाक युद्ध रु.193 रु.278
(नोट: यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मैन्यूफेक्चरर्स फेडरेशन से प्राप्त आंकड़े)
11 फरवरी 2022 से 2 मार्च तक ऐसे चढ़ा सोने का भाव
तारीख : भाव
11 फरवरी : रु.50,400
18 फरवरी : रु.51,350
23 फरवरी : रु.51,300
तारीख : भाव
26 फरवरी : रु.51,700
1 मार्च : रु.52,200
2 मार्च : रु.52,600
सबसे ज्यादा कोरोना में उछला सोना
सोने का भाव मेरठ में सबसे ज्यादा कोरोना काल में बढ़ा। मेरठ में 2019 में सोना 35220 रुपये प्रति दस ग्राम से 56700 रुपये तक पहुंच गया था। सोने के इतिहास में यह सबसे ऊंचा दाम रहा।
सोने में निवेश, सुरक्षा की गारंटी
यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मेन्यूक्चरर्स फेडरेशन अध्यक्ष संजीव अग्रवाल कहते हैं कि सोने की कीमतों में वृद्धि सकारात्मक विकासशील अर्थव्यवस्था का संकेत है। चेंबर फॉर डेवलपमेन्ट एंड प्रोमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल बताते हैं कि मुद्रास्फीति के खिलाफ सोना सुरक्षात्मक ढाल है। जब मुद्रास्फीति बढ़ती है तो मुद्रा का मूल्य नीचे चला जाता है। लंबी अवधि में लगभग सभी प्रमुख मुद्राओं में सोने के मुकाबले मूल्य में गिरावट आई है। लोग सोने में निवेश को सबसे सुरक्षित मानते हैं।
विवाह मुहूर्त में सोने की खरीदारी प्रभावित
चार मार्च को अबूझ मुहूर्त होने के कारण शहर में 700 से अधिक विवाह आदि मांगलिक आयोजन होंगे। आबूलेन स्थित भगत ज्वेलर्स के संचालक आकाश मांगलिक ने बताया कि जिन परिवारों में आने वाले समय में विवाह हैं केवल वही इस समय सोना खरीद रहे हैं। दाम बढ़ने की वजह से इन दिनों सोने की बिक्री कम हो रही है।