फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Constable Dies After Stray Cow Hits Bike, Injured While Going on Duty to Juvenile Home

Meerut: सड़क पर घूम रही गाय ने ली कांस्टेबल की जान, ड्यूटी जाते वक्त हुआ हादसा, पेट में सींग लगने से मौत

Wed, 09 Jul 2025 12:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 09 Jul 2025 12:47 PM IST
सार

मेरठ में ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल मनीष कुमार को सड़क पर घूम रही गाय ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस लाइन से गार्द के साथ शव को पैतृक गांव भेजा गया। कांस्टेबल की मौत से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Meerut: Constable Dies After Stray Cow Hits Bike, Injured While Going on Duty to Juvenile Home
गोवंश - फोटो : संवाद

विस्तार

सूरजकुंड स्थित बाल सुधार गृह में ड्यूटी के लिए जा रहे कांस्टेबल मनीष कुमार (28) की छुट्टा घूम रही गाय की टक्कर से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद कांस्टेबल के शव को उनके पैतृक गांव हिंगवाडा, बुलंदशहर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर के गांव हिंगवाड़ा निवासी कांस्टेबल मनीष कुमार की तैनाती यहां पुलिस लाइन में थी। वर्तमान में उनकी ड्यूटी बाल सुधार गृह पर चल रही थी।
विज्ञापन


वे यहां पुलिस लाइन में ही रहते थे। पांच जुलाई को कांस्टेबल मनीष कुमार बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। बाल सुधार गृह के पास ही छुट्टा घूम रही एक गाय अचानक उनकी बाइक के सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हर जुबां शिव: हर शिवालय में उत्सव! 11 जुलाई से सावन शुरू, लाखों भक्त करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

गाय की टक्कर लगने से कांस्टेबल मनीष कुमार गंभीर घायल हो गए। उन्होंने अपने साथियों और परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। परिजन उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गए, मगर पेट में गाय का सींग लगने के कारण हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सोमवार रात कांस्टेबल की मौत हो गई।

परिजनों ने इस संबंध में आरआई हरपाल सिंह को सूचना दी। उन्होंने आला अफसरों को बताया। नौचंदी थाना पुलिस ने कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस लाइन से एक गार्द उसके शव को लेकर पैतृक गांव हिंगवाड़ा लेकर पहुंची। यहां मंगलवार शाम कांस्टेबल का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। यहां से गई गार्द ने अंतिम सलामी दी।

एसएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि ड्यूटी पर बाइक से जाते हुए कांस्टेबल मनीष कुमार गाय की टक्कर से घायल हुए थे। पेट में सींग के कारण गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उपचार के दौरान उनकी माैत हो गई।
 
नौ साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे
बुलंदशहर के गांव हिंगवाड़ा निवासी चौधरी महेश पाल सिंह के बेटे मनीष कुमार वर्ष 2016 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग मेरठ में हुई थी। वाे बीते सात साल में मेरठ में तैनात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed