{"_id":"582778754f1c1b8553b3c4ec","slug":"meerut-college-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज में ‘शक्ति’ दिखाकर किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज में ‘शक्ति’ दिखाकर किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के दौरान ऐसा शक्ति प्रदर्शन पहले नहीं दिखा। छात्रों की भीड़ के अलावा अलग-अलग स्टाइल से छात्र नामांकन करने पहुंचे। नियमों की भी धज्जी उड़ी। कोई डीजे की धुन पर झूमता आया तो कोई ट्रैक्टर ट्रॉली में मूढे़ पर बैठकर पर्चा भरने आया। छात्र संगठनों ने अपना पैनल भले ही न घोषित किया हो, लेकिन छात्रों को समर्थन प्राप्त था। किस में कितना दम है यह देखने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। छात्रों और समर्थकों के जोश ने दिखा दिया कि कॉलेज में चुनाव दमदार होने जा रहा है। पांच पदों पर 36 छात्रों ने नामांकन किया। सबसे ज्यादा नामांकन अध्यक्ष पद पर 12 हुए हैं। पुलिस ने समर्थकों को खदेड़ा, इससे हंगामा भी हो गया।
छात्र नामांकन की कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन हुए। छात्र संगठनों ने पैनल अभी घोषित नहीं किया है, लेकिन समर्थन खुले तौर पर कर रहे हैं। समाजवादी छात्रसभा अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी सौरभ कुमार को बता रही है। सौरभ कुमार ट्रैक्टर ट्रॉली में मूढ़े पर समर्थकों के साथ पहुंचा। अध्यक्ष पद पर नितिन बालियान अपने समर्थकों के साथ जोर शोर के साथ पहुंचे। दूसरे प्रत्याशियों ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। पुराने दिग्गज भी मौजूद रहे। नामांकन की वजह से कॉलेज के शताब्दी द्वार पर जाम की स्थिति रही। कई बार हंगामा और शोरशराबा भी हुआ। गाड़ियों के काफिले से भी दिक्कत हुई। पुलिस को समर्थकों को पीछे हटाना पड़ा। शक्ति प्रदर्शन के आधार पर छात्र संगठन प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। रविवार को स्क्रूटनी और नाम वापसी है। उसके बाद छात्र संगठन अपना पैनल घोषित करेंगे। अध्यक्ष पद पर 12 नामांकन, महामंत्री पर आठ, उपाध्यक्ष पर पांच, संयुक्त सचिव पर सात और कोषाध्यक्ष पद पर चार नामांकन हुए। रविवार को स्क्रूटनी और नाम वापसी है। मतदान 17 नवंबर को है।
इन्होंने किया नामांकन
अध्यक्ष पद पर अभिषेक चौहान, अंकुर शर्मा, नितिन बालियान, अमर पंवार, पिंगलाक्षी सिंह, निशांत पंवार, सौरभ सिंह, प्रशांत, शुभम सिंह, श्याम सुंदर, शशांक चौहान, शुभम चौहान ने नामांकन किया। महामंत्री पर अजय राज, अंकुर शर्मा, प्रशांत, महाराजा चौहान, राजन त्यागी, रोहित कुमार, संदीप राणा, शुभम सिंह ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर अंकुर शर्मा, भारत सिंह, पिंगलाक्षी सिंह, मनु सिवाच, सोनम रानी ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव पर अजय राज, अंकुर शर्मा, मोहम्मद हैविन खान, दीपक कुमार, रोहित कुमार, शंकर, शुभम मलिक ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार, रवि निषाद, शंकर और उमेश ने नामांकन किया।