फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut businessman, his wife, and daughter killed in road accident; nephew injured.

Meerut News: मेरठ के कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटी की सड़क हादसे में मौत, भांजा घायल

Sun, 28 Jun 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Meerut businessman, his wife, and daughter killed in road accident; nephew injured.
फोटो :: सोनीपत में केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में मेरठ के कारोबारी पवन कुमार गर्ग (65), उनकी पत्नी शकुंतला (62), बेटी अंजू बंसल (43) की मौत हो गई। हादसे में उनका यमुनानगर निवासी भांजा शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिपली टोल प्लाजा के निकट कारोबारी की स्विफ्ट डिजायर कार के ईंटों से भरे ट्रक से टकराने से हुआ।
विज्ञापन

मेरठ के वेदव्यास पुरी गणपति एन्क्लेव निवासी कारोबारी पवन कुमार गर्ग की रोहटा रोड पर कैमिकल फैक्टरी है। कैथल में उनकी ससुराल है। उनकी बेटी अंजू बंसल भी अपने मायके आई हुई थी। अंजू दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव स्थित जनता फ्लैट्स, नंदनगरी क्षेत्र में रहती थीं। शनिवार शाम परिवार के लोग कार में सवार होकर कैथल जा रहे थे। शाम साढ़े चार बजे परिवार ने पिपली टोल प्लाजा पार किया था।
विज्ञापन

तभी एक्सप्रेस-वे पर कार तीसरी लेन में ईंटों से भरे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उस समय तीन लोग गंभीर घायल और बेसुध अवस्था में थे। जबकि घायल शिवम को होश था मगर वह भी बोल नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले दंपती और बेटी ने तोड़ा दम
सभी घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सक ने पवन कुमार गर्ग, उनकी पत्नी शकुंतला और बेटी अंजू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए हैं।
----
दोपहर तीन बजे मेरठ से हुए थे रवाना
गणपति एन्क्लेव के सुरक्षाकर्मी बुद्धप्रकाश ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे परिवार के लोग यहां से कैथल के लिए रवाना हुए थे। बताया गया है कि पवन कुमार गर्ग के भाई व परिवार के अन्य सदस्य रोहतक में रहते हैं। उन्हें रोहतक भी जाना था। उनका बेटा विनोद भी उनके साथ फैक्टरी का काम संभालता है। वह हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा रवाना हो गया। शनिवार रात घर में केवल उनकी पुत्रवधु मौजूद थीं। पास की सोसाइटी अंसल सुशांत सिटी में रहने वाले गौरव ने बताया कि पवन कुमार गर्ग सामाजिक व्यक्ति थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर शिरकत करते थे। वे आरएसएस से जुड़े थे। हादसे की खबर के बाद उनके परिचित मेरठ के कारोबारियों में शोक का माहौल है।

----

केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। एक युवक घायल है। रविवार को मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जोगिंद्र शर्मा, एसीपी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed