मेरठ: भाजपा नेता की इंस्पेक्टर को खुली चेतावनी, बोले- जागरण तो होगा, ताकत है तो रोक लेना, खूब वायरल हो रहा मामला
अनुमति हाशिमपुरा क्षेत्र में देवी जागरण की अनुमति नहीं देने पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा की इंस्पेक्टर से नोकझोंक हो गई। वहीं इंस्पेक्टर ने कहा कि चांद रात के दिन रोड पर जागरण और दंगा नहीं होने दूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रमजान माह में चांद रात पर देवी के जागरण की अनुमति नहीं देने पर भाजपा नेता दीपक शर्मा और इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद्र शर्मा की फोन पर तीखी नोंकझोंक हो गई। इसका ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इंस्पेक्टर ने कहा दंगा नहीं होने दूंगा। इसके बाद इंस्पेक्टर से मिलने पहुंचे भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि जागरण तो होगा, ताकत हो तो रोक लेना।
भाजपा नेता दीपक शर्मा ने इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद्र शर्मा को कॉल कर हाशिमपुरा में जागरण की अनुमति देने के लिए कहा। इंस्पेक्टर ने कहा कि रमजान के बाद पिछले साल की अनुमति लेकर भेज देना। इस पर दीपक नाराज हो गए और उन्होंने रमजान के दिन ही जागरण की बात कही।
यह भी पढ़ें: मेरठ : मवाना में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं कई दमकल की गाड़ियां, हापुड़ से भी बुलाई गई फायर ब्रिगेड
इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि वह शहर में दंगा नहीं होने देंगे। वहीं दूसरी ओर शाम को छह बजे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने इंस्पेक्टर से मिलकर कहा कि जागरण तो तय तारीख पर ही होगा, अगर रोक सको तो रोक लेना। कमल दत्त शर्मा और इंस्पेक्टर के बीच नोकझोंक की वीडियो भी वायरल हो गई।
जागरण रोकना ठीक नहीं
हाशिमपुरा क्षेत्र में देवी जागरण को रोकना अनुचित है। जिला प्रशासन, एसपी सिटी और जनप्रतिनिधियों को इस मामले से अवगत करा दिया गया है। - दीपक शर्मा, अध्यक्ष दुर्गा मंदिर एवं भाजपा नेता
अनुमति बिना आयोजन नहीं
यह जागरण परंपरागत नहीं है। शासन के निर्देश हैं कि बिना अनुमति के कोई आयोजन नहीं कराया जाए। शासन और प्रशासन के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। - रमेश चंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर, सिविल लाइन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा नेता कह रहे हैं कितना भी दम लगा लो, ले आओ फोर्स, चांद रात के दिन जागरण तो होकर रहेगा, होकर रहेगा होकर रहेगा। वहीं जवाब में दरोगा ने कहा कि चांद रात के दिन रोड पर जागरण और दंगा नहीं होने दूंगा।